jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

शहर विधायक शैलेष पाण्डेय ने ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह के 810वें उर्स पर अकीदत के साथ चादर भेजी

बिलासपुर ।  विधायक शैलेष पाण्डेय ने जनता की तरक्की और खुशहाली और सूबे में अमन चैन की कामना करते हुए ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह के 810वें उर्स पर अकीदत के साथ चादर भेजी है।
नगर विधायक ने कहा कि ‘हमारे देश की खूबसूरती विभिन्न धर्मों, समुदायों, मान्यताओं और पंथों के बीच सौहार्दपूर्ण सह-अस्तित्व है। अनेक संतों, पीर और फकीरों ने समय-समय पर देश को शांति, एकता और सौहार्द के संदेश दिए हैं। इन संतों और फकीरों ने अनुशासन, मर्यादा और आत्म-नियंत्रण का संदेश फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह भारत की महान आध्यात्मिक परम्परा के प्रतीक हैं। मानवता के प्रति ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की सेवा आने वाली पीढिय़ों को प्रेरित करेगी। महान संत के 810वें वार्षिक उर्स के अवसर पर दरगाह अजमेर शरीफ पर चादर भेज कर मैं देश, प्रदेश और बिलासपुर में अमन शांति और खुशहाली की कामना करता हूं।’ ख्वाजा गरीब नवाज का जीवन सामाजिक सौहार्द के प्रति हमारे संकल्प को मजबूत बनाने में प्रेरणा देता है।
गंगा जमुनी तहज़ीब की रिवायत समेटे इस चादर की रवानगी के मौक़े पर पूर्व पार्षद सैयद निहाल, एल्डरमैन दीपांशु श्रीवास्तव, अखिलेश गुप्ता बंटी, सुबोध केसरी, अजरा खान, काशी रात्रे, श्याम लाल चंदानी, जय प्रकाश मित्तल, अमीन मुगल, जहूर अली, अख्तर खान, अर्जुन सिंह, मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद आदिल, अलीम खान, भरत जूरीयानी, लल्ला सोनी, कप्तान खान, सोहराब खान, मनीराम साहू, उमेश वर्मा, अजय काले, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।