jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

नर्मदापुरम सिवनीमालवा: सिवनीमालवा थाना परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर हुआ संपन्न

मकड़ाई समाचार सिवनीमालवा। आज सामाजिक संस्था रिलाएबल सोशल वेलफेयर सोसायटी ने सिवनी मालवा के थाना परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। इसमें बीएचआरसी पॉलीक्लिनिक एवं सोनोग्राफी सेंटर सिवनी मालवा के डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ ने सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया। यह शिविर दो सत्रों में संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे से 11 बजे तक खाना खाने से पहले शुगर एवं बीपी परीक्षण किया।

- Install Android App -

द्वितीय सत्र में दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक सभी तरह की महत्वपूर्ण जांच जैसे ब्लड प्रेशर, शुगर, तापमान, पल्स, वजन, ऑक्सीजन लेवल आदि की जांच की गई। जांच के आधार पर डॉक्टरों ने खानपान, दैनिक दिनचर्या, शारीरिक व्यायाम आदि पर मार्गदर्शन किया। थाना प्रभारी  जितेंद्र यादव के सहयोग एवं बीएचआरसी के डायरेक्टर डॉ विशाल सिंह बघेल के नेतृत्व में आयोजित शिविर में डॉ पूनम सिंह राजपूत, डॉ नवोदित राठौर, नर्सिंग स्टाफ शफीना अली, श्वेता गंगोरे, सलोनी राजपूत, छाया राजपूत, वालेंटियर शिखा पालीवाल, ईश्वर विश्नोई, प्रमोद पिपलोदे, मोहन मलक व अन्य उपस्थित रहे। इस दौरान थाना परिसर के सभी स्टाफ व कर्मचारीयों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।