jhankar
ब्रेकिंग
रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...

रात्री प्लास्टिक क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन विजेता टीम को 11111 इनाम राशि देकर किया सम्मानित 

योगेश चौहान मकड़ाई समाचार झाबुआ। किंग क्रिकेट क्लब तात्या आंबा द्वारा पांच दिवसीय रात्रि टूनामेंट का आयोजन किया गया था। जिसमे कुल 32 टीमों ने भाग लिया 32 टीमों मैसे भाग्यशाली चार टीम सेमी फाइनल मुकाबले में पहुंची जिसमे चन्द्र शेखर आजाद नगर से जय देवा क्रिकेट क्लब प्रथम विजेता रही वही किंग क्रिकेट क्लब दितीय विजेता व बेहडवा तृतीय इनाम की हकदार रही रात्रि एक बजे आयोजन का समापन हुआ। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में विशाल रावत व उनके कई साथी गण उपस्थित रहे। जिन्होंने विजेता टीम को प्रथम इनाम 11111 देकर सम्मानित किया व साथ ही टूनामेंट के आयोजक केलास भूरिया की सराहना करते हुए। ग्रामीण अंचल में इस तरह के बड़े आयोजन होते रहना चाहिए। एक अच्छी प्रतिभा गावो से ऐसे ही आयोजनों के माध्यम से सामने आती है। और ग्रामीण क्षेत्र से एक अच्छा खिलाड़ी निकल कर बाहर आता है जो गांव ही नही जिले तक का नाम रोशन करता हे। वही प्रथम विजेता टीम को बधाईयां दी। जय देवा क्रिकेट क्लब के कप्तान राहुल जैन ने कहा कि हमने किंग क्रिकेट क्लब के इस रात्रि प्लास्टिक क्रिकेट आयोजन में hissa लिया और हमे काफी अच्छा लगा ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह का आयोजन और नियम अनुसार काफी अच्छी एंपेयरिंग कर आयोजन को संपन्न करवाया गया वो निश्चित ही सहरानीय हे।

- Install Android App -

वही इस आयोजन में उप विजेता रही टीम को गांव के सरपंच नरसिंह भूरिया द्वारा 5555 इनाम राशि देकर सम्मानित किया व तृतीय इनाम बेहडवा की टिम को 1111 कैलाश भूरिया द्वारा दिया गया। उक्त आयोजन में अहम भूमिका अल्पेश मावी,दसरथ परमार, गोविन्द मोहनिया, सूरज मसानिया द्वारा निभाई गई।