jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून और तेज होगा हरदा 27 जुलाई 2026की खास खबरों की झलक हरदा में आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, किसान नेताओं को घरों में रोका, जिले की सीमाओं पर कड़ी निगरा... हरदा में अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन, जिले की सीमाओं पर सख्त निगरानी हरदा रहटगांव:  आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य आज का राशिफल | 27 जुलाई 2026 आज का राशिफल: जानिए आपकी राशि के सितारे क्या कहते हैं, कैसा रहेगा सोमव... नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत रहटगांव पुलिस की कार्रवाई, 1.353 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार टिमरनी में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक गंभीर घायल, डायल-112 ने आधा किलोमीटर रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्प... बिजली संकट से आक्रोशित किसानों ने किया चक्का जाम, तहसीलदार मौके पर पहुंचे

BREAKING NEWS : रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत

मोड़ पर ट्रैक्टर की रफ्तार अधिक होने पर ड्राइवर संतुलन खो बैठा

मकड़ाई समाचार अलीराजपुर। जिले के आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रेत से भरी ट्रैक्टर – ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस घटना में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है।

- Install Android App -

घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र के भूरा घाटा गांव की है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक ट्रैक्टर – ट्राली में रेत भर कर डंप करने जा रहे था, तभी मोड़ पर ट्रैक्टर की रफ्तार अधिक होने पर ड्राइवर संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर – ट्राली अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों के शवों को पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस का कहना है कि वो ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे थे, उनके पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो चुकी थी। शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।