jhankar
ब्रेकिंग
पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ... हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद शासकीय कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक की अनदेखी कांग्रेस ने लगाया प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप  तिब्बत में भारी बारिश से नेपाल में बाढ़ का कहर, रसुवा जिले में मची तबाही रतलाम में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान कांग्रेस पार्षद का निधन खेड़ापति मंदिर की दानपेटी से चोरी, CCTV में कैद हुए चोर हरदा : खेड़ा गांव की आंगनबाड़ी की बदहाल स्थिति, जर्जर भवन और टपकती छत से बढ़ी परेशानी

बताैर कप्तान कोहली के बल्ले से बना ऐसा रिकाॅर्ड जो कोई भी नहीं बना सका

नई दिल्लीः जब भी कप्तान विराट कोहली का बल्ला चला, कोई ना कोई रिकाॅर्ड जरूर स्थापित हुआ। विंडीज के खिलाफ राजकोट में पहले टेस्ट की पहली पारी में कोहली ने 139 रनों की पारी खेली। जैसे ही उन्होंने पारी का 121वां रन लिया तो कोहली बताैर कप्तान वो मुकाम हासिल कर गए जो कोई नहीं कर सका।

ऐसा करने वाले इकलौते कप्तान 
टेस्ट क्रिकेट में लगातार तीन साल हजार रन बनाने वाले कोहली पहले कप्तान बन गए हैं। इससे पहले कोई भी बल्लेबाज कप्तानी के दौरान यह कारनामा नहीं कर पाया था। कोहली साल 2016 में 1215 रन, साल 2017 में 1059 रन जबकि इस साल अब तक वह 1018 रन बना चुके हैं। सचिन ने 2001 और 2002 में ऐसा किया था।

- Install Android App -

इस मामले में हेडन हैं सबसे आगे
टेस्ट क्रिकेट में लगातार पांच साल हजार या उससे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन के नाम है। हेडन ने साल 2001 से 2005 के बीच टेस्ट क्रिकेट में हजार रन बनाए थे। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ 4 बार यह कारनामा कर दूसरे नंबर पर हैं।

आइए जानें किस बल्लेबाज ने लगातार कितने कैलेंडर इयर में यह कारनामा किया… 
– मैथ्यू हेडन (2001-05)
– स्टीव स्मिथ (2014-17)
– मार्कस ट्रेसकोथिक (2003-05)
– ब्रायन लारा (2003-05)
– केविन पीटरसन (2006-08)
– विराट कोहली (2016-18)