jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी न्यू मार्केट में फॉगिंग मशीन में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ...

राज्य शिक्षक संघ द्वारा राशि एकत्रित कर दिवंगत शिक्षक स्व.हीरालाल उईके के घर जाकर परिवार को दी सहायता राशि

मकडाई समाचार नर्मदापुरम;  राज्य शिक्षक संघ द्वारा राशि एकत्रित कर परिवार को सौपी। दिवंगत शिक्षक स्व.हीरालाल उईके के घर जाकर परिवार को दी राशि  घर कुर्शी खापा 21 km तह पिपरिया जिला नर्मदापुरम बन ग्राम में जाकर सौपी राशी। राज्य शिक्षक संघ के छोटे से आवाहन पर शिक्षक परिवार द्वारा हमारे ही बीच के शिक्षक साथी स्वर्गीय हीरालाल धुर्वे (जो कि संविदा शिक्षक वर्ग 3 के पद पर रहते हुए ब्रह्मलीन हुए) के परिवार के लिए सभी शिक्षक परिवार के साथियों ने जो बढ़-चढ़कर सहयोग प्रदान किया।

- Install Android App -

इससे एकत्रित हुई राशि 151350 में से उनकी दोनों बालिकाओं एवं धर्म पत्नी के नाम से अलग-अलग एफडी बनवा कर आज उनके घर जाकर उन्हें सौंपी गई ।(लगभग 20 से 25 साल सेवा करने के उपरांत भी परिवार को शासन की तरफ से किसी भी प्रकार की आर्थिक मदद यहां तक की अंतिम क्रिया कर्म के लिए जो एक्स ग्रेशिया की राशि दी जाती है वह भी संबंधित को आज दिनांक तक प्राप्त नहीं हुई है। जिस कारण मानवता को दृष्टिगत रखते हुए समस्त शिक्षक साथियों द्वारा यह कदम उठाया गया) जिसमें प्रमुख रुप से राज्य शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष उमेश ठाकुर, प्रांतीय सदस्य कैलाश सिंह रघुवंशी, संभागीय सदस्य विनय मोहन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष दीप सिंह रघुवंशी एवं अन्य सक्रिय पदाधिकारी गण मनीष जैन, अनवर अहमद मंसूरी, दिलीप मालवी, सीताराम रघुवंशी, मणिशंकर रघुवंशी, प्रेम शंकर साहू, गिरवर सिंह पुर्विया, आनंद पटेल आदि शिक्षक साथी उपस्थित रहे।