jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

तेल गोदाम में भड़की आग, फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, आसपास के घरों को खाली कराया

मकड़ाई समाचार सागर। शहर में तिलक गंज स्थित लच्छू चौराहे के पास एक तेल की दुकान में बुधवार को दोपहर के वक्त अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें दूर तक दिखाई देने लगी। सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। लेकिन गोदाम में तेल का स्टॉक अधिक होने की वजह से आग बुझाने के काम में काफी मशक्कत हो रही है। आग बुझाने के दौरान धुएं के गुबार उठ रहे हैं जो कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहे हैं। घने काले धुएं की वजह से आसपास के घरों में भी कालिख पुत गई है। जिस गोदाम में आग लगी है, उससे सट कर ही एक अन्य तेल की गोदाम भी है। वही पीछे लकड़ी का टाल है, इससे आग और भड़कने की आशंका बनी हुई है। दमकलकर्मी आग बुझाने के प्रयासों में जुटे हैं।

- Install Android App -

प्रशासन द्वारा लाउडस्पीकर के माध्यम से आसपास की लोगो से घर खाली किए जाने का एलान कराया जा रहा है। गोदाम से धुआं उठने की वजह से इससे नुकसान हो सकता है। इसकी सूचना भी लोगों को दी जा रही है।