jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

MP NEWS : युवती से बात करने के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या

मकड़ाई समाचार रतलाम। पिपलौदा थाना क्षेत्र के ऊपरवाड़ा मगरे पर युवती से बात करने लेकर हुए विवाद के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक को चाकू मार दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित युवक व उसका साथी भाग गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार 20 वर्षीय सुरेंद्रसिंह उर्फ राजवीर पुत्र गंभीरसिंह पंवार निवासी ग्राम लुहारी थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा की दोस्ती इंस्ट्राग्राम पर एक युवती से हुई थी। युवती के दूसरे दोस्त आरोपित गोपाल को इसकी जानकारी मिली तो उसने सुरेंद्रसिंह से विवाद किया।

शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे गोपाल व उसका एक साथी सुरेंद्रसिंह के पास पहुंचे और बात करने के लिए बाइक पर बैठाकर ग्राम उपरवाड़ा के मगरे पर ले गए। वहां उनके बीच विवाद की स्थिति बन गई। गोपाल ने कहा कि वह (सुरेंद्रसिंह) युवती से बात नहीं करेगा, क्योंकि वह उस युवती से प्रेम करता है। सुरेंद्रसिंह ने उसकी बात नहीं मानी और कहा कि वह तो युवती से बात करेगा।

- Install Android App -

इसी बीच गोपाल ने जेब से चाकू निकालकर सुरेंद्रसिंह के पेट पर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जावरा के सरकारी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां शनिवार सुबह सात बजे सुरेंद्रसिंह ने दम तोड़ दिया।

आरोपितों की तलाश जारी

पिपलौदा थाना प्रभारी दीपक मंडलोई ने बताया कि सुरेंद्रसिंह की युवती से इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती हुई थी। सुरेंद्र उससे बात करता था, यह बात आरोपित गोपाल को पता चली तो गोपाल ने सुरेंद्र को युवती से बात नहीं करने से मना किया। सुरेंद्र के मना करने पर उसे चाकू मार दिया। पहले धारा 307, 34 में प्रकरण दर्ज किया था। सुरेंद्र की मौत के बाद अब प्रकरण धारा 302 लगाई जाएगी। पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया गया है। आरोपितों की तलाश जारी है, शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।