jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

भीषण गर्मी में भैरोपुर नदी में अचानक बड़ा पानी, किसानों के खेत में जा घुसा, मूंग की फसलों को हुआ नुकसान

के के यदुवंशी मकड़ाई समाचार सिवनी मालवा। ग्राम भैरोपुर नदी में अचानक पानी बढ़ गया जिससे आसपास के नागरिकों में पानी भरने से चिंतित हो गए नागरिकों ने बताया कि इतनी भीषण गर्मी में आखिर नदी में इतने तेज पानी कैसे आ गया और देखते-देखते नदी में बाढ़ की स्थिति जैसी लगने लगी वही नदी के पास किसानों के खेत में पानी भर गया। जिससे किसानों की मूंग की फसल को नुकसान पहुंचा है पानी नदी में बढ़ने की खबर जैसे ही प्रशासन को लगी प्रशासन ने नदी पर आकर किसानों से चर्चा की और नहर विभाग के अधिकारियों से बात की पूरे मामले में तहसीलदार प्रमेश जैन ने बताया कि ग्राम बासानिया रायगढ़ माइनर गेट को किसी ने खोल दिया था। जिससे पानी नदी में आ गया नहर विभाग के अधिकारी और प्रशासन के द्वारा गेट को बंद कर दिया गया है।

- Install Android App -

जिससे पानी धीरे-धीरे नदी से उतर रहा है अचानक पानी बढ़ने से आसपास के किसान दहशत में आ गए। तहसीलदार ने बताया कि घटना की जानकारी लगते ही जिस गेट को खोला गया था। उसे तत्काल बंद कर दिया गया है। नहर विभाग के अधिकारी राजश्री कटारे ने बताया कि बीती रात 3:00 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा दो गेट खोले गए थे। जानकारी लगते पर गेट को बंद कर दिया गया है। जिससे नाले से नदी में तेज गति से पानी पहुंच गया था अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया गया है। थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि मामला आया है, अज्ञात व्यक्ति की जांच की जा रही है।