jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, पांच मासूमों समेत महिला जिंदा जली

मेरठ। यूपी के मेरठ जिले से सोमवार रात किदवईनगर इलाके में एक कपड़ा व्यापारी के तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में परिवार की एक महिला और पांच मासूम बच्चों की जलकर मौत हो गई। किदवईनगर निवासी कपड़ा व्यापारी इकबाल अंसारी का तीन मंजिला मकान है। घर के ग्राउंड फ्लोर पर रेडीमेड कपड़ों का बड़ा गोदाम है, जबकि ऊपर की मंजिलों पर परिवार रहता था। सोमवार रात करीब 9 बजे, अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और आग कपड़ों के गोदाम तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। कपड़ों का स्टॉक होने की वजह से लपटें इतनी तेज थीं कि उन्होंने चंद मिनटों में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। ऊपर रह रहे परिवार को नीचे उतरने का मौका तक नहीं मिला और घर धुएं के गुबार में तब्दील हो गया।

- Install Android App -

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन जब टीम अंदर दाखिल हुई, तो वहां का मंजर देखकर दिल भर आया। इस अग्निकांड ने इन 6 लोगों की जान ले ली। जिसमें रुखसार (30) आसिम की पत्नी, अद्दस (3), नबिया (6 माह), इनायत (6 माह) रुखसार के बच्चे, महविश (12) और हम्माद (4) फारूक के बच्चे थे। इस हादसे में दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से झुलसे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएम और एसएसपी तुरंत मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी, लेकिन वहां रखे सिलेंडर के लीक होने ने आग में घी का काम किया, जिससे धमाका और लपटें और तेज हो गईं। कपड़ा कारोबारी के घर हुए इस हादसे ने पूरे किदवईनगर को गम में डुबो दिया है। एक साथ 5 बच्चों और एक महिला की मौत ने सभी की आंखें नम कर दीं। फॉरेंसिक टीम अभी भी मौके पर मौजूद है ताकि हादसे के तकनीकी कारणों की विस्तृत जांच की जा सके।