jhankar
ब्रेकिंग
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 10 प्रकरण दर्ज मध्य प्रदेश आबकारी विभाग ने शराब दुकानों की टेंडर प्रक्रिया में किया बड़ा बदलाव शार्ट सर्किट को हल्के में न लें, तुरंत ठीक करवाएं कलेक्टर ने भ्रमण के दौरान जिले में निर्माणाधीन ओव्हर ब्रिज शीघ्रता से पूर्ण करने के दिए निर्देश डेटा संकलन का कार्य पूरी गंभीरता से किया जाए - कलेक्टर समाधान योजना के दूसरे एवं अंतिम चरण में शामिल होने के लिए अब केवल 5 दिन शेष वृद्धाश्रम हरदा में एक दिवसीय ’’वृहद विधिक आउटरीच एवं जागरूकता शिविर 28 मार्च को होगा जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण का भूकम्प आपदा जोखिम प्रबन्धन प्रशिक्षण जारी कैम्पस ड्राइव में 39 विद्यार्थियों का प्राथमिक चयन हुआ जिला पंचायत सीईओ ने ग्रामीणों को नरवाई जलाने के दुष्परीणामो के बारे में बताया

वृद्धाश्रम हरदा में एक दिवसीय ’’वृहद विधिक आउटरीच एवं जागरूकता शिविर 28 मार्च को होगा

हरदा : मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशन एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा श्री अरविंद रघुवंशी के मार्गदर्शन में 28 मार्च को ’’वृद्धाश्रम हरदा’’ में एक दिवसीय वृहद् विधिक आउटरीच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

शिविर में संबंधित शासकीय विभागों जैसे श्रम, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय, स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास, पुलिस द्वारा उपस्थित आमजन को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जावेगी।

- Install Android App -

शिविर का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से हाशिए पर स्थित आर्थिक व सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सेवाओं की उपलब्धता, विभिन्न शासकीय और नालसा योजनाओं से अवगत कराना है।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा श्री चन्द्रशेखर राठौर ने सभी आमजनों व वृद्धजनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है।