jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

Aagra News: सावन सोमवार पर महिला काँवड़ लेकर पहुंची ताजमहल, जिद है अभिषेक करने की, सपने में आए थे भोले बाबा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 आगरा : सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति का है जिसमे हर सोमवार श्रद्धालु शिव जी का विशेष पूजन अभिषेक करते है।आज 29 जुलाई को ताजमहल के मुख्य द्वार पर हंगामा हो ग्या, जब एक महिला कांवर लेकर आई जो ताजमहल मे जल चडाने की जिद कर रही थी ।जिसे सुरक्षा कर्मियो ने रोका । हिंदू महिला कंधे पर कांवड़ लेकर एंट्री गेट से ताजमहल के अंदर जाने की जिद्द करने लगी। सुरक्षा कर्मियों ने महिला को ताजमहल पश्चिमी गेट एंट्री पॉइंट पर ही रोक दिया। महिला का कहना है, कि भोले बाबा पिछले दिनों उनके सपने में आए और उन्होंने ताजमहल के अंदर कावड़ व गंगा जल चढ़ाने के लिए कहा है। इसलिये वह कांवड़ मे गंगाजल लेकर आई है। और ताजमहल मे चढ़ाना चाहती है, सुरक्षाकर्मियों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देकर रोक दिया है।

जानकारी के अनुसार महिला का नाम मीरा राठौर है। मीरा खुद को हिन्दू महासभा की आगरा से जिला अध्यक्ष बता रही हैं। मीडिया से बात करते हुए मीरा राठौर ने बताया कि भोले बाबा पिछले दिनों उनके सपने में आए और उन्होंने यहां बुलाया है। इसलिए वह कासगंज सोरो से कांवड़ लेकर भोले बाबा को चढ़ाने आई हैं। मीरा ताजमहल को तेजो महालय मंदिर बता रही हैं अंदर भगवान शिव हैं, इसलिए कांवड़ चढ़ाने आई हूं।

ताजमहल में जलाभिषेक को लेकर कोर्ट में याचिका –

- Install Android App -

पिछले महीने हिंदूवादी संगठनों ने ताजमहल के भीतर सावन के महीने में जलाभिषेक करने के लिए कोर्ट में याचिका दाखिल की है। हालांकि कोर्ट ने इस फैसले की सुनवाई के लिए अगली तारीख मुकर्रर की है।

Gold Rate Today in MP: ‘मध्य प्रदेश में आज (29.07.24) के ताज़ा सोने और चांदी के भाव’ जानिए आज के नए दाम