ब्रेकिंग
सिवनी मालवा: सड़क पर आवारा घूम रहे पशुओं की समाजसेवकों ने ली सुध, लगाए रेडियम  Aaj Ka Rashifal | राशिफल दिनांक 27 जुलाई 2024 | जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Khirkiya News: ग्राम पोखरनी में आवारा कुत्तों की तादात बढ़ने से ग्रामीणों में भय का माहौल बाइक सवार ... Bhopal News: श्री प्रभात झा ने आदर्श जीवन जिया, वरिष्ठ नेता, लेखक और विचारक श्री प्रभात झा के निधन प... Harda Big News: हंडिया पुलिस को मिली सफलता गुम नाबालिक बालिका को इंदौर से किया दस्तयाब परीजनों के सु... Harda News: शासकीय कन्या शाला हरदा को नहीं बनाया जावे सी.एम. राईज स्कूल विधायक डॉ. दोगने Harda News: टिमरनी में जन्म मृत्यु पंजीयन के संबंध में प्रशिक्षण सम्पन्न Harda News: कृषि कार्य के दौरान मृत्यु होने पर किसान को 4 लाख रू. की मदद स्वीकृत Harda News: स्वामी विवेकानन्द महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति की बैठक सम्पन्न Harda News: पॉलिटेक्निक कॉलेज की जनभागीदारी समिति की बैठक सम्पन्न

Accident News: नववर्ष की सुबह होते ही दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगो की मौत, 2 गंभीर घायल

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जमशेदपुर : एक ओर जहां पूरी दुनिया नववर्ष के आगमन की खुशिया मना रहा था तो वहीं जमशेदपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें 6 लोगो की मौत हो गई और 2 गंभीर घायल है जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

घटना की पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त दुर्घटना इतनी भयानक थी कि 5 लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई थी | और एक व्यक्ति की मौत उपचार क दौरान हुई। पुलिस ने बताया कि कार सवार सभी लोग आदित्यपुर के है| जो कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। स्पीड में होने से डिवाइडर से टकराई कार सड़क पर ही पलट गई। जमशेदपुर पुलिस ने बताया कि दुर्घटना की भयावह का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मौके पर ही 5 लोगो की मौत हो गई। मौजूद लोगो ने पुलिस को इत्तला की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई है। 2 अन्य की हालत गंभीर है। पुलिस घटना के संभावित कारणों की जांच कर रही है।

- Install Android App -

Don`t copy text!