मकड़ाई एक्सप्रेस 24 खरगोन। जिले के बड़वाह तहसील में शुक्रवार की दोपहर में ओंकारेश्वर परियोजना की नहर में एक कार गिर गई। पुलिस को सूचना मिलने पर थाना अमला घटना स्थल पर पहुंचा| पुलिस द्वारा गोताखोरो को बुलाया गया और कार के पास खोजबीन की। करीब दो घंटे के सर्चिंग अभियान के बाद भी कोई व्यक्ति नही मिला। वहीं पुलिस को घटना के समय का एक वीडियो भी मिला है। जिसमें कार में एक व्यक्ति के होने की बात कही जा रही है।
थाना प्रभारी प्रीतम सिंह ठाकुर ने बताया कि हमें लगभग 4 बजे जानकारी मिली कि एक कारनहर में गिर गई है। कार में कोई व्यक्ति है, या नही है| इसकी जांच के लिए नावघाट खेड़ी के गोताखोर बाबूलाल मंगले, प्रदीप केवट को बुलाया गया।जिन्होने दो घंटे तक वहां गोताखोरी की तो उन्होने कार को खोजा मगर वाहन चालक का कोई पता नही चल पाया है। पुलिस को अनुमान है, कि कार में एक ही व्यक्ति था। वाहन की जानकारी निकाली जाने पर कार करही के पास बोर बावड़िया गांव के शैलेंद्र पांडे के नाम पर रजिस्टर्ड है, लेकिन कार में कौन बैठा था ये पता नहीं चल पाया है।इसकी जांच पुलिस कर रही है।
ब्रेकिंग
भिलाई केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले - 2 टैंकर खाक
हरदा में नवजात की मौत से हड़कंप, पिता ने बघेल अस्पताल स्टाफ पर लगाए लापरवाही के आरोप।
नवरात्रि में मंदिरों-पंडालों पर CCTV और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाएं बढ़ाने की मांग
बॉलीवुड को बड़ा झटका - दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर नहीं रहे, 75 साल की उम्र में गोवा में ली अंतिम सां...
नर्मदापुरम-हरदा बायपास पर पेड़ से लटका मिला युवक का शव, निजी अस्पताल में करता था नौकरी
मप्र में आज का मौसम : मध्यप्रदेश से मानसून की विदाई शुरू, लेकिन 2 दिन और बादल-बारिश
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले का प्रसिद्ध ढोलकल गणेश
मामूली बात से बवाल, फिर चाकूबाजी!
आज का सुविचार - खुद को हर दिन बेहतर बनाए
विद्यालयों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
