jhankar
ब्रेकिंग
महाकाल मंदिर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग, दर्शन के लिए लगा भक्तों का जमावड़ा किसानों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस एमपी में 17 जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट, भोपाल में आंधी से कई इलाकों में पेड़ गिरे; 4 मई तक जारी रह... सोनम गवाहों को प्रभावित कर सकती है, शिलांग पुलिस जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी अहमदाबाद जा रहे बच्चों की तस्करी का मामला, उज्जैन-नागदा में 26 नाबालिगों को रेस्क्यू किया एम पी ट्रांसको के टेस्टिंग विंग में स्वदेशी ‘आराताई’ एप का उपयोग हुआ अनिवार्य -- विद्युत चोरी रोकें, इनाम पाएं बिजली चोरी की सूचना पर 5 प्रतिशत राशि का तत्काल भुगतान, पहचान रहेगी ग... जिले में जनगणना 2026-27 की तैयारियां पूर्ण, एक मई से मकान सूचीकरण कार्य प्रारंभ 1 मई से महंगाई डायन का झटका मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, हरदा में पारा 39 डिग्री के पार

Mp Gangrape: मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यकाल में महिलाएं नही है सुरक्षित, मध्यप्रदेश फिर हुआ शर्मसार रेप का बदला गैंगरेप, जाने मामला

मध्य प्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने जब से कुर्सी संभाली है। हर दिन किसी न किसी क्षेत्र में महिलाओ बालिकाओं से रेप गैंगरेप की लगातार घटनाए सामने आ रही है। दुष्कर्म की खबरों की छपी खबरों की स्याही सूखने से पहले ही। कई न कही मामले फिर सामने आ जाते है। इससे मध्य प्रदेश शर्मसार हो रहा है। अब फिर एक मामला सामने आया है। रेप के बदले गैंगरेप पूरा मामला कभी डाकुओं के नाम से प्रसिद्ध चंबल क्षेत्र में अब गैंगरेप की खबरे आने लगी । ताजा मामला मुरैना के अंबाह में सामने आया है। जिसमें पति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला के घर समझौते के लिए गई महिला (पत्नी) के साथ गैंगरेप कर दिया गया। बाद में आरोपियों पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी। महिला 80 प्रतिशत से ज्यादा सुलस गई है। उसे अंबाह सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे ग्वालियर जेएएच रेफर कर दिया गया है।

विडियो आया सामने –

महिला के बयान का वीडियो वायरल एंबुलेंस में महिला ने पति को दिए बयान में कहा है कि उससे चांदपुर गांव में 3 लोगों ने गैंगरेप किया। जब वह भागने लगी तो दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला समेत अन्य लोगों ने उस पर पेट्रोल डालकर जला दिया। बयान का वीडियो भी सामने आया है।

- Install Android App -

अंबाह टीआई आलोक परिहार के मुताबिक, ‘पीड़ित शुक्रवार दोपहर पति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला से राजीनामा की बात करने चांदपुर गांव गई थी। उसी दौरान उसके साथ कुछ लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। महिला के पति ने एंबुलेंस में बनाया VIDEO पुलिस को दिया है। महिला इसमें गौतम, मदन और राकेश का नाम लेकर बुरा काम करने की बात कह रही है।

पीड़ित ने इन पर लगाया आरोप –

महिला ने बताया कि वह भागने लगी तो आरोपी उसे पकड़कर कमरे में ले गए। वहां उसके पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला समेत उसकी चाची और बाबा ने आग लगा दी। बता दें कि जनवरी में महिला के पति पर दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था।