jhankar
ब्रेकिंग
पिछले 24 घंटों में जिले में 15 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बारिश के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की अपील - पानी जमा न होने द... गुरव समाज ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया महर्षि दधीचि जन्मोत्सव सामाजिक न्याय आयुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने किया हरदा जिले का प्रवास विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लगाए गए “संपर्क अभियान” शिविर लोभ और असंतोष कम होने से आती है मन की पवित्रता : अनिता दीदी हमें निष्पादक नहीं सहयोगी बनाइए तभी काम करेंगे’-पटवारी संघ सड़क किनारे बेहोश मिला था युवक, चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत झूठे केस में किसान को फंसाने का आरोप, ग्रामीणों ने SP से निष्पक्ष जांच की मांग सोना-चांदी पर UPI शुल्क हटाने की मांग, ज्वेलर्स एसोसिएशन ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र

Accident News: नववर्ष की सुबह होते ही दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगो की मौत, 2 गंभीर घायल

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जमशेदपुर : एक ओर जहां पूरी दुनिया नववर्ष के आगमन की खुशिया मना रहा था तो वहीं जमशेदपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें 6 लोगो की मौत हो गई और 2 गंभीर घायल है जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

- Install Android App -

घटना की पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त दुर्घटना इतनी भयानक थी कि 5 लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई थी | और एक व्यक्ति की मौत उपचार क दौरान हुई। पुलिस ने बताया कि कार सवार सभी लोग आदित्यपुर के है| जो कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। स्पीड में होने से डिवाइडर से टकराई कार सड़क पर ही पलट गई। जमशेदपुर पुलिस ने बताया कि दुर्घटना की भयावह का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मौके पर ही 5 लोगो की मौत हो गई। मौजूद लोगो ने पुलिस को इत्तला की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई है। 2 अन्य की हालत गंभीर है। पुलिस घटना के संभावित कारणों की जांच कर रही है।