jhankar
ब्रेकिंग
जिला स्तरीय प्रतिभा प्रोत्साहन स्पर्धा आज गोटमार मेला क्या है......? - जानिए कहां और कब होता है ये खूनी खेल और इस साल क्या हुआ 12 सितंबर 2026 की सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरों की झलक आज का सुविचार - "पत्थर तो लोग दूसरों पर फेंकते हैं, आप फूल बनकर खिलना सीखिए।" आज 12 सितंबर दिन शनिवार को मध्यप्रदेश का मौसम 11 सितंबर 2026 को नीम करोली बाबा की 53वीं पुण्यतिथि रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक...

पति से हुआ विवाद तो होटल में जाकर रुकी महिला,होटल मालिक ने बंधक बना कर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाया इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर देह व्यापार भी करवाया !

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 आगरा। शहर मे एक महिला को बन्धक बनाकर सामुहिक दुष्कर्म का सनसनी खेज मामला प्रकाश मे आया। जहां टुन्डला की एक महिला का पति से किसी बात पर विवाद हो गया।वह नाराज होकर घर से निकली और एक होटल में कमरा ले लिया। जहां होटल मालिक और उसके साथियों ने उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया ।

पति से विवाद के बाद घर से निकली

महिला ने पति के साथ जाकर थाने मे शिकायत की। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका एक दिन पति से झगड़ा हो गया था। वह उसके बाद आगरा चली आई, जहां ताजगंज में एक बिना नाम वाले होटल में कमरा लेकर रुक गई। वहां के मालिक अनिल यादव, उसका साझीदार रूस्तम यादव और रमेश ने कोल्ड्रिंग पीने को दी, जिसमें नशीला पदार्थ था। उसको पीने के बाद में बेहोश हो गई।

महिला से सामुहिक दुष्कर्म का वीडियो बनाया

- Install Android App -

नशीला पदार्थ के कारण हुई बेहोशी का फायदा उठाकर तीनों ने मेरे साथ दुष्कर्म किया, जिसका वीडियो भी बना लिया। आरोपियों ने मुझे वह वीडियो दिखाकर धमकी दी कि हमारा कहना नहीं माना, तो इसको इंटरनेट पर वायरल कर देंगे।

महिला को बंधक बना कराया देह व्यापार

मुझे होटल में बंधक बनाकर रखा, जिसमें जबरदस्ती मुझसे देह व्यापार कराया गया। इस दौरान वहां ग्राहक बनकर आनंद पोरवाल और वैभव पोरवाल आए। उन्होंने मेरे साथ गलत काम किया। मैंने मना किया, लेकिन उन दोनों ने जबरन मेरे साथ संबंध बनाए। होटल संचालक ने तीन महीने तक अपने घर पर बंधक बनाकर रखा। इस दौरान वह मेरे साथ जबरदस्ती करता रहा।

मौका पाकर होटल से भागी महिला

महिला ने बताया की अनिल यादव के घर पर 9 अक्टूबर को कोई नहीं था। मेरे लिए यह एक अच्छा मौका था, इसलिए वहां से भाग निकली। घर पहुंचकर पति को सारी आपबीती बताई। वह मुझे अपने साथ टूंडला थाने लेकर आए। उसके महिला व पति की तहरीर पर टूंडला थाने में शून्य पर मुकदमा दर्ज किया था।एसीपी ताजगंज सैयद अरीब अहमद ने जानकारी दी कि महिला ने टूंडला थाने में मामला दर्ज कराया। घटना ताजगंज में हुई है, इसलिए मामला ट्रांसफर कर दिया है। मामले में सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी