सिवनी मालवा : हरदा में 5 साल की मासूम के साथ हुई दरिंदगी के बाद समाज में जमकर आक्रोश, सर्व हिन्दू व सर्व सेन समाज ने आरोपी को फांसी देने की मांग की, सीएम के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन!
के के यदुवंशी सिवनी मालवा: हरदा जिले में 5 साल की बालिका के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बाद हरदा जिले सहित आसपास के जिलों में नागरिकों में आक्रोश है। आज सिवनी मालवा में सर्व हिन्दू समाज सर्व सेन समाज ने बड़ी संख्या में हाथो में तख्तियां लेकर जमकर नारे बाजी करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। सभी लोग
रेली निकालकर आरोपी को फांसी दो फांसी दो के नारे लगाते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे।
जहा नागरिकों ने मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।नगरवासियों ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग ओर फांसी की सजा देने की मांग रखी।
गिरफ्तारी नहीं होने पर धरना प्रर्दशन एवं चक्का जाम किया जावेगा। जिसकी संपूर्ण प्रशासन की जवाबदारी होगी।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,//,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
बड़ी खबर : नर्मदा तट बिलाडिया घाट पर मिली युवक की लाश युवक की लाश देख लोगों ने जताई हत्या की आशंका!

