jhankar
ब्रेकिंग
डोल ग्यारस पर 5 विमान निकले, जगह-जगह ग्रामीणो ने की पुष्प वर्षा सेवा संकल्प अभियान- संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में 72 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर हरदा: साल्याखेड़ी में ट्यूबवेल की चपेट में आया 12 साल का मासूम, करंट लगने से मौत खनन माफिया का कहर ड्यूटी पर तैनात वन रेंजर को डंपर ने 50 मीटर घसीटा हुई दर्दनाक मौत सोनभद्र केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला "सिर्फ धर्म बदलने से ST दर्जा खत्म नहीं होगा" आज कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम आजमगढ़ ट्रिपल मर्डर केस: पूजा को लेकर विवाद में तीन की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी ढेर आज 23 सितंबर 2026 का सुविचार मुस्लिम धर्मावलम्बी ने डोल ग्यारस झांकियों पर की पुष्पवर्षा Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर...

हरदा : जिले में अमानक डीएपी खाद की आपूर्ति, कृषि विभाग ने 60 बोरी जब्त की

हंडिया। कृषि विभाग की टीम ने शुक्रवार को ग्राम जुगारिया (तहसील हंडिया) में की गई कार्रवाई में अमानक डीएपी खाद की 60 बोरियाँ जब्त कीं। विभाग को यह कदम किसानों से दूरभाष पर मिली शिकायत के आधार पर उठाना पड़ा।

किसानों ने विभाग को जानकारी दी थी कि उन्होंने नर्मदेश्वर ट्रेडर्स, खातेगांव (प्रो. रामानंद गुर्जर) से 14 अगस्त 2025 को फोन-पे के माध्यम से अग्रिम भुगतान कर 60 बोरी डीएपी खरीदी थी। इसकी डिलीवरी 11 सितंबर को ग्राम जुगारिया में की गई। डिलीवरी के बाद किसानों को संदेह हुआ कि खाद मानक स्तर की नहीं है।

- Install Android App -

शिकायत की पुष्टि के लिए कृषि विभाग का दल मौके पर पहुँचा। जांच में पाया गया कि किसानों को उपलब्ध कराया गया डीएपी प्रथम दृष्टया अमानक व संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। टीम ने मौके से नमूना लेकर उसे उर्वरक परीक्षण प्रयोगशाला भेजा है।

वर्तमान में यह संदिग्ध खाद किसान भागवत सिंह पिता फूल सिंह निवासी जुगारिया के निवास स्थल पर पाया गया, जिसे विभाग ने जप्त कर किसान के सुपुर्द कर दिया है।

मौके पर पंचनामा तैयार कर पढ़कर सुनाया गया और तत्पश्चात संबंधित किसानों के हस्ताक्षर लिए गए।