jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना

राजनांदगांव में प्रदीप मिश्रा की कथा के नाम पर 21 लाख की ठगी का आरोप

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 छत्तीसगढ़ । प्रदेश के राजनांदगांव में कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा कराने के नाम पर 21 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायत के मुताबिक, आयोजकों ने कथा के लिए अग्रिम राशि ली थी, लेकिन तय समय पर कार्यक्रम नहीं हुआ और पैसे भी वापस नहीं किए गए।

- Install Android App -

पहले राजनांदगांव के बजरंगपुर नवागांव मिनी स्टेडियम में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा प्रस्तावित थी। चार महीने तक इसकी तैयारी चली और सिहोर की संस्था को अग्रिम भुगतान भी किया गया। लेकिन आयोजन से पहले संपूर्ण राशि एकमुश्त देने की मांग पर विवाद हुआ और आयोजक तय राशि नहीं जुटा पाए, जिसके बाद कथा निरस्त करनी पड़ी।

इसके बाद वहां दूसरे कथावाचक की कथा कराई गई। फिलहाल ठगी की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। राजनांदगांव में इससे पहले भी प्रदीप मिश्रा की कथा वर्चुअल माध्यम से पद्मश्री गोविंद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम में 2 से 8 अगस्त तक आयोजित की जा चुकी है, जिसमें सीमित पासधारियों को ही प्रवेश मिला था।