jhankar
ब्रेकिंग
जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर कोर्ट के फैसले पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे  हरदा : भारतीय किसान संघ का मूंग खरीदी को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी। Harda mp: 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की द... 6 जुलाई 2026 सोमवार को मप्र की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (*MakdaiExpress24 MP TOP 20*) 6 जुलाई 2026, सोमवार को देश-दुनिया की 20 खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (Makdaiexpress24 NEWS-...

मुर्दो पर लगा मारपीट का आरोप थाने मे पहुंचा मामला !  शिकायत पर जांच के बाद हैरान हुई पुलिस पढिये पूरी खबर विस्तार से

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 छत्तीसगढ़ ।प्रदेश मे एक अजीबोगरीब मामला आया है जहां मृत व्यक्ति के खिलाफ मारपीट की शिकायत की गई आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने जब जांच की तो पुलिस भी हैरान रह गई।

थाना क्षेत्र सूरजपुर में एक फरियादी ने एसपी ऑफिस पहुंचकर दो मरे हुए लोगों पर मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है।पुरा मामला इस प्रकार है कि 9 सितंबर को सीताराम नाम का व्यक्ति सूरजपुर एसपी ऑफिस पहुंचकर एक लिखित शिकायत देता है, जिसमें उसका आरोप है कि उसके ऊपर उसी के गांव के राम प्रसाद, रामधन सहित 11 लोगों ने मारपीट की है।

- Install Android App -

2 आरोपियों की 3-4 साल पहले ही हो गई मौत।

शिकायत के आधार पर एसपी ऑफिस से लटोरी पुलिस चौकी में पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए आदेशित किया जाता हैं । इसके बाद लटोरी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट जाती है। इस दौरान पुलिस के सामने एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आता है। जिन 11 लोगों के ऊपर मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी, उसमें से दो व्यक्ति राम प्रसाद और रामधन की मृत्यु 2020 और 2021 में हो चुकी है।