jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : अवैध शराब की बिक्री से बिगड़ रहे घरों के हालात, महिलाओं ने थाने में लगाई गुहार,,,, अतिथि शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप रानी दुर्गावती जयंती पर वीरता को यादकर आदिवासी समाज ने दी श्रद्धांजलि पाकिस्तान में सियासी घमासान तेज, इमरान की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च, सेना ने मोर्चा संभाल... MP Weather Update: हरदा में मौसम रहेगा साफ, बढ़ेगा तापमान; पूर्वी MP में गरज-चमक का अलर्ट MP में सोने-चांदी के भाव स्थिर, त्योहारी सीजन में तेजी की उम्मीद LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव, कमर्शियल सिलेंडर ₹62.50 महंगा ग्वालियर में सोशल मीडिया ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा, 50 से ज्यादा महिलाओं के वीडियो मिलने का दावा हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स...

हरदा : किसानो के लिए खास खबर: ई उपार्जन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

हरदा / भारत सरकार की प्राइस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत खरीफ वर्ष 2024 विपणन वर्ष 2024-25 में ई-उपार्जन पोर्टल पर 25 सितम्बर से 20 अक्टूबर तक सोयाबीन पंजीयन कराई जा रहे हैं। ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन में आने वाली समस्या के त्वरित निराकरण करने के लिये कण्ट्रोल रूम स्थापित कर अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जारी आदेश अनुसार कंट्रोल रूम पर सहायक संचालक कृषि डॉ. भागवत सिंह मोबाइल नंबर 9584641355 व श्री रामकृष्ण मंडलोई मोबाइल नंबर 9926490984, तकनीकी सहायक सह शाखा प्रभारी श्री तुलसीराम वरबड़े मोबाइल नंबर 9926985277 तथा भूमि संरक्षण सर्वे अधिकारी श्री गोविन्द प्रसाद सोनी मोबाइल नंबर 9926312392 की ड्यूटी लगाई गई है।

- Install Android App -

कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए हैं कि नियुक्त अधिकारी कर्मचारी खरीफ पंजीयन व उपार्जन अवधि में सोमवार से रविवार समय प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक मोबाइल नंबर पर किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर, उसका रजिस्टर संधारित कर, त्वरित निराकरण के लिए वरिष्ठ कार्यालय को पत्र प्रेषित कर, निराकरण करना सुनिश्चित करेगें तथा प्रतिदिन पंजीयन व उपार्जन संबंधी प्रगति रिपोर्ट तैयार कर उपसंचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास को निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध करायेगें।