ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 22 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे प्रेमी की मौत के बाद उसके दोस्त ने प्रेमिका का किया शोषण! फोटो को एडिट कर वायरल करने की धमकी देकर कि... हरदा: न्यायालय परिसर में न्यायाधीश, अधिवक्ताओं व कर्मचारियों ने किया योग हरदा जिले में “संविधान संवाद यात्रा” का आयोजन 22 से 25 जून तक जिला मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर ग्राम सुखरास में PWD विभाग ने एक किलोमीटर सड़क नहीं बनाई !  बारिश क... हरदा जिला मुख्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ सम्पन्न!  मूंग पंजीयन: आसमान से गिरे खजूर में अटके  गिरदावरी नहीं होने से अटका मूंग पंजीयन!  गुर्जर समाज ने महापौर को सौंपा ज्ञापन,भगवान देव नारायण और माता फ्ना धाय के नाम पर चौराहों का नामकरण ... भगवान की हुई प्राण प्रतिष्ठा मंदिर का हुआ लोकार्पण, धूमधाम से वेदी पर विराजमान हुए भगवान पारसनाथ जी सिवनीमालवा: SDM से न्यायालय ने अवमानना के लिए मांगा स्पष्टीकरण ! एसडीएम सरोज परिहार पर न्यायालय के अ...

फर्जी पुलिस बन कर ठग ने 10 महिला पुलिसकर्मियो से लाखो की ठगी कर दुष्कर्म किया, FIR दर्ज

एक पीड़िता की शिकायत पर हुआ खुलासा तो अधिकारी भी हैरान

महिला पुलिसकर्मीयो को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व ठगी का मामला

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उप्र।प्रदेश के बरेली में एक फर्जी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। जिस पर 10 महिला पुलिसकर्मीयो के साथ दुष्कर्म और ठगी का आरोप है।इसके अपराध के किस्से सुन कर अफसर हैरान हो गये कितने शातिराना अंदाज से महिलाओ को अपने जाल मे फंसाता फ़िर उनसे दुष्कर्म कर रुपए की ठगी करता था।

खुद पहले हुआ ठगी का शिकार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम राजन वर्मा है। जो मूल रूप से लखीमपुर का रहने वाला है। 2019 में पुलिस में नौकरी के नाम पर उसके साथ ठगी हुई थी। तब वह नकली पुलिस बनकर असली पुलिस महिलाओ को अपना शिकार बना रहा।

10 महिला कांस्टेबल के साथ दुष्कर्म और ठगी का आरोप

राजन को बरेली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है। उस पर 10 महिला कांस्टेबल के साथ दुष्कर्म और ठगी का आरोप है। जानकारी राजन वर्मा लखीमपुर में पेठा बनाने की फैक्ट्री चलाता था। कारोबार के सिलसिले में उसका अयोध्या जाना होता था।साल 2019 में अयोध्या में उसकी मुलाकात सुनील गुप्ता से हुई। गुप्ता ने खुद को पुलिस में तैनात बताया।साथ ही कहा कि पिता भी अयोध्या पुलिस लाइंस में सिपाही हैं। वो पुलिस में राजन को नौकरी लगवा सकते हैं।नौकरी के नाम पर गुप्ता ने राजन से 5 लाख ठग लिए। इस दौरान तीन महीने तक राजन पुलिस लाइंस में रहा।बाद में अहसास हुआ की वह धोखे का शिकार हो गया।यही से राजन ने अपराध की दुनिया में कदम रखा। एक महिला सिपाही से रेप किया।पहले केस में छूट गया कारण अयोध्या पुलिस लाइंस में रहते हुए राजन पर रेप का आरोप लगा। हालांकि बाद में पीड़िता से शादी करने के कारण कोई सजा नहीं हुई। बाद में उसने महिला से दूरी बना ली।

- Install Android App -

पुलिस अधिकारियो से बनाई पहचान

पुलिस लाईन मे रहने के कई पुलिस अधिकारियों से उसकी पहचान हो गई थी। वह अपनी जाति की महिला कांस्टेबल को निशाना बनाता था। उनसे करीबी बढ़ाने के बाद शादी का झांसा देता और शारीरिक शोषण करता।

मकान का लालच देकर ठगे 30 लाख

ऐसी ही एक महिला कांस्टेबल से उसने कहा कि दोनों शादी के बाद अपना मकान खरीदेंगे। ऐसा कहकर उसने कांस्टेबल से 30 लाख रुपए ऐंठ लिए। राजन इसी फार्मूले पर एक-एक कर 10 महिला कांस्टेबल के साथ भी ऐसा ही किया शातिर इतना अपराध करने के बाद बाद भी नही पकडाया।

लो  फ़िर ऐसे आया पुलिस की गिरफ्त में

बरेली की महिला कांस्टेबल की शिकायत पर राजन की गिरफ्तारी हुई। महिला कांस्टेबल को राजन ने फंसाया और अपनी नियुक्ति लखीमपुर में बताई। वह कभी-कभी घर आता था, लेकिन पुलिस की वर्दी में होता था।

महिला को शक हुआ, तो उसने लखीमपुर से जानकारी जुटाई। फर्जीवाड़े का पता लगने के बाद शिकायत दर्ज करवाई। मंगलवार को उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उसने 10 वारदात स्वीकारी हैं। आशंका व्यक्त की जा रही कि उसने सभी का शारीरिक शोषण भी किया। उससे पूछताछ में ऐसे कई तथ्य मिले है।