jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे MP BIG NEWS: एंब्रोसिया सीड्स प्रोड्यूसर प्रालि जिसने समर्थन मूल्य 8,768 रु. क्विंटल वाली मूंग को 25... इंदौर में ‘वंदे मातरम’ विवाद: राष्ट्रगीत के मुद्दे पर गरमाई सियासत! बीजेपी का प्रदर्शन, पुतला दहन इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, उपयंत्री 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार उज्जैन में 21 घंटे बाद बोरवेल से निकाला गया 3 साल का मासूम, पहुंचाया गया अस्पताल इंदौर सुसाइड केस: थाना प्रभारी लाइन अटैच, SI पहले ही सस्पेंड, पुलिस पर उठे सवाल मधुमक्खियों का तांडव! गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों पर किया हमला मथुरा में बड़ा हादसा: यमुना में पांटून पुल से टकराई नाव, 10 की मौत थाना अरेरा हिल्स पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 1300 ग्राम गांजा जप्त शाजापुर: 12 नामजद समेत 150 कांग्रेसियों पर केस दर्ज, SP ने कहा- सुरक्षा चूक पर TI होंगे जिम्मेदार

हरदा : हर्षोल्लास से मनाई महर्षि गौतम जी की जयंती

हरदा :- श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के आराध्य महर्षि गौतम ऋषि जी की जयंती इंदौर रोड़ स्थित गौतम आश्रम में बडे ही हर्षोल्लास से मनाई गई। महर्षि गौतम ऋषि के चित्र पर माल्यार्पण किया गया । तद्वरान्त समाजिक बंधुओं के द्वारा मंत्रोच्चार से विधि विधान से पूजन आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया।

सभी सामाजिक बंधुओं ने एक दूसरे को महर्षि गौतम ऋषि की जयंती एवं हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा की बधाई दी। इसके उपरांत सामाजिक बंधुओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान गत वर्ष से इस वर्ष की जो भी कार्यक्रम हुये उस पर नगर अध्यक्ष मनीष व्यास ने प्रकाश डाला।

- Install Android App -

कार्यक्रम का संचालन सचिव प्रफुल्ल व्यास ने किया आभार नरेंद्र शर्मा ने माना । इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री रोहित तिवारी , राष्ट्रीय सचिव सुनील तिवारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य वैकुंठ शर्मा , पंडित विवेक मिश्र ,

नम्रता मिश्र , अशोक शर्मा , कैलाश व्यास , संतोष व्यास, कैलाश शर्मा, सुरेश व्यास , मुकेश शर्मा, जितेन्द्र व्यास , पंडित विमल तिवारी, पंडित शैलेन्द्र मंडलोई,सुमित व्यास , चेतन्य पंचारिया सहित समाज के सदस्यगण उपस्थित थे ।