jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाया: अब सिर्फ 25 की जगह 18 एक्स्ट्रा टैरिफ लगेगा

नई दिल्ली। अमेरिका ने भारत पर लगा एक्स्ट्रा 25 प्रतिशत टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। अब भारत पर 43 प्रतिशत ही टैरिफ रहेगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को पीएम मोदी से फोन पर बातचीत के बाद यह फैसला लिया है। यह जानकारी भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दी है। यह वार्ता भारत और अमेरिका के बीच लगातार जारी उच्चस्तरीय संपर्क का हिस्सा माना जा रहा है। सर्जियो गोर भारत में अमेरिकी राजदूत और दक्षिण और मध्य एशिया के विशेष दूत हैं। सर्जियो गोर ने राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच हुई बातचीत की जानकारी साझा की हालांकि, दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई इसकी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं हुई है।

- Install Android App -

उल्लेखनीय है कि सर्जियो गोर के जानकारी साझा करने के पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत के प्रसिद्ध स्मारक इंडिया गेट की तस्वीर पोस्ट करते हुए तारीफ की। साथ ही ट्रंप ने लिखा, भारत का खूबसूरत विजय द्वार। हमारा वाला उन सब में सबसे महान होगा! प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच आखिरी बार 10 दिसंबर 2025 को फोन पर बातचीत हुई थी। इस दौरान टैरिफ को लेकर चर्चा की गई थी. यह टैरिफ को लेकर दोनों नेताओं के बीच तीसरी फोन वार्ता थी।

राष्ट्रपति ट्रम्प और पीएम मोदी के बीच यह बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बड़े घटनाक्रम चल रहे हैं। वहीं, ट्रम्प ने आज ही अपने सोशल मीडिया ट्रुथ सोशल पर भारत से जुड़ी दो तस्वीरें पोस्ट की थी। एक में उन्होंने इंडिया गेट की फोटो शेयर की थी, जबकि दूसरे में पीएम मोदी के साथ एक मैगजीन का कवर शेयर किया था।