jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

अमेठी हत्याकांड का हुआ खुलासा : शिक्षक सहित पत्नी दो बच्चो को गोली मारकर मौत की नींद सुलाने वाला हत्यारा पुलिस की गिरफ्त में! प्रेमिका से संबंध बिगड़े तो उठाया कदम

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 अमेठी। जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना हुई थी जिसे एक शिक्षक को उसकी पत्नी और 2 बच्चो सहित गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से पुलिस हत्यारे की तलाश में जुटे और हत्यारा पकड़ा गया। गुरुवार की देर शाम शिक्षक, पत्नी व दो बेटियों की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। देर रात शिक्षक पिता ने रायबरेली निवासी चंदन वर्मा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस को घटना के बाद से ही चंदन की तलाश थी।

रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र के सुदामापुर गांव निवासी शिक्षक सुनील कुमार, पत्नी पूनम भारती, बेटी सृष्टि व लाडो के साथ शिवरतनगंज के अहोरवा भवानी स्थित किराए मकान में रहते थे। जहां चारों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने घेराबंदी भी की। घटना स्थल पर मिले इनपुट के आधार पर रायबरेली के तेलिया कोर्ट निवासी चंदन वर्मा को संदिग्ध मान पुलिस ने तलाश शुरू की।

आरोपी चंदन वर्मा को पकड़ा पुलिस 

पुलिस ने एसटीएफ के साथ मिलकर खोजबीन और मुखबिर जाल फैलाया था। चंदन पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया।

- Install Android App -

रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर पुलिस व एसटीएफ के लोग तैनात किये गए। आसपास के जिलों की पुलिस से कार्डिनेशन के बाद एसटीएफ ने घेरा बंदी कर

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के पास से आरोपित चंदन को गिरफ्तार किया।

वो मेरी प्रेमिका थी बोला आरोपी।

बताया जा रहा है कि देर रात एसटीएफ आरोपित को लेकर अमेठी पहुंचेगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़े जाने के बाद चंदन ने अपना गुनाह कबूल किया और कहा कि मैंने घटना को अंजाम दिया है। शिक्षक की पत्नी मेरी प्रेमिका थी। जब उससे मेरे संबंध बिगड़े, तब मैंने पूरे परिवार को मार दिया। पुलिस ने चंदन वर्मा की बहन, जीजा समेत चार अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।