jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

राजस्थान में निकाय चुनाव का ऐलान: 9 और 11 सितंबर को वोटिंग, 14 को नतीजे

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 जयपुर। राजस्थान में लंबे समय से इंतजार कर रहे नगरीय निकाय चुनावों का कार्यक्रम घोषित हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के 309 शहरी निकायों में दो चरणों में चुनाव कराने की घोषणा की है।

दो चरणों में होगा मतदान

राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह के अनुसार निकाय चुनाव दो चरणों में होंगे।

– पहला चरण : 9 सितंबर 2026 को मतदान

– दूसरा चरण : 11 सितंबर 2026 को मतदान

– मतगणना और नतीजे : 14 सितंबर 2026 को जारी किए जाएंगे

चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही प्रदेश के सभी 309 शहरी निकायों में आदर्श आचार संहिता तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई है। यह चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहेगी।

चुनाव की अहम तारीखें

– 27 अगस्त 2026 : चुनाव अधिसूचना जारी, नामांकन शुरू

– 3 सितंबर 2026 : नाम वापसी की आखिरी तारीख

– 9 सितंबर 2026 : पहले चरण का मतदान

- Install Android App -

– 11 सितंबर 2026 : दूसरे चरण का मतदान

– 14 सितंबर 2026 : मतगणना और परिणाम

21-22 सितंबर को होंगे प्रमुखों के चुनाव

पार्षदों के चुनाव के बाद नगर निकायों के प्रमुखों का चुनाव होगा।

– 21 सितंबर 2026 : महापौर, सभापति और नगरपालिका अध्यक्ष का चुनाव। इसी दिन सभी निकायों की सामान्य सभा की बैठक होगी और निर्वाचित पार्षद अध्यक्ष का चुनाव करेंगे।

– 22 सितंबर 2026 : उपमहापौर, उपसभापति और नगरपालिका उपाध्यक्ष का चुनाव।

सादुलशहर में भी बढ़ेगी सरगर्मी

चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ सादुलशहर नगर पालिका में भी राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है। यहां अध्यक्ष पद सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड आरक्षण साफ होने के बाद अब राजनीतिक दल और निर्दलीय उम्मीदवार रणनीति बनाने में जुटेंगे।

किन मुद्दों पर होगा चुनाव

चुनाव की घोषणा के बाद अब टिकट वितरण, नामांकन और वार्ड स्तर पर प्रचार तेज होगा। मतदाताओं के सामने स्थानीय विकास, सफाई, सड़क, नाली, पेयजल और नगर पालिका की सुविधाओं जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग के इस ऐलान के साथ ही राजस्थान की शहरी राजनीति सितंबर में पूरी तरह चुनावी रंग में आ जाएगी।