jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

बाइक निंजा 1100एसएक्स पर ऑफर की घोषणा

नई दिल्ली। कावासाकी कंपनी ने अपनी स्पोर्ट टूरिंग बाइक निंजा 1100एसएक्स पर लिमिटेड पीरियड ऑफर की घोषणा की है। निंजा 1100एसएक्स में 1,099सीसी का लिक्विड-कूल्ड इनलाइन-फोर इंजन मिलता है, जो 9,000 आरपीएम पर 136 पीएस की पावर और 7,600 आरपीएम पर 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।

- Install Android App -

आकर्षक कीमत कटौती के बाद यह मॉडल उन राइडर्स के लिए और भी बेहतर विकल्प बन गया है जो लंबी दूरी की हाईवे राइडिंग और रोजमर्रा के उपयोग के लिए एक भरोसेमंद, फीचर-रिच बाइक की तलाश में हैं। मजबूत मिड-रेंज और स्मूद पावर डिलीवरी इसकी खासियत है, जो हाई स्पीड पर भी स्थिर और आरामदायक राइडिंग अनुभव देती है। 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आने वाला यह सेटअप शहर की ट्रैफिक हो या लंबा हाईवे—हर स्थिति में बेहतरीन परफॉर्मेंस उपलब्ध कराता है। फीचर्स के मामले में बाइक अत्याधुनिक तकनीक से लैस है। इसमें मल्टीपल राइडिंग मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, क्विक शिफ्टर और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है।

आरामदायक सीटिंग पोजीशन, बेहतर विंड प्रोटेक्शन और मुलायम कुशनिंग इसे लॉन्ग राइड्स के लिए आदर्श बनाते हैं। स्पोर्टी चेसिस कॉर्नरिंग के दौरान स्थिरता और आत्मविश्वास बढ़ाता है। हार्डवेयर में ट्विन-ट्यूब एल्युमीनियम फ्रेम, फ्रंट में 41 एमएम यूएसडी फोर्क और रियर में एडजस्टेबल हॉरिजॉन्टल बैक-लिंक मोनोशॉक दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए आगे डुअल 300 एमएम और पीछे 260 एमएम डिस्क उपलब्ध हैं, जो तेज रफ्तार पर भी बेहतर कंट्रोल सुनिश्चित करते हैं। यह ऑफर उन ग्राहकों के लिए खास है जो प्रीमियम स्पोर्ट टूरर खरीदने का सोच रहे हैं।