jhankar
ब्रेकिंग
नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1... हरदा: 1959 से एक ही दरबार, पूरा गांव एक! मां दुर्गा की अनूठी मिसाल

Asia Cup 2025 : भारत ने ओमान को 21 रनों से हराया, सुपर-4 में पाक से होगी भिड़ंत

अबु धाबी। एशिया कप 2025 में 12वां मैच भारत और ओमान के बीच खेला गया. भारतीय टीम ने औमान को 21 रन से हराकर लीग स्टेज का शानदार अंत किया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रनों का टारगेट दिया। लेकिन ओमान की टीम केवल 164 रन ही बना सकी और 21 रनों से मैच गवा दिया। अब भारत का सुपर-4 में अगला मैच पाकिस्तान के खिलाफ होगा।

- Install Android App -

अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में हो रहे एशिया कप 2025 में ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में संजू सैमसन के अर्द्धशतक के दम पर भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 188 रन बनाए हैं और ओमान को जीत के लिए 189 रनों का लक्ष्य दिया है। भारतीय बल्लेबाजी क्रम आज काफी बदला दिखा। कप्तान सूर्या खुद बल्लेबाजी को नहीं आए। भारत के लिए संजू सैमसन ने 56, अभिषेक ने 38, तिलक ने 29 और अक्षर ने 26 रनों की पारी खेली। ओमान के लिए जितेन, शाह फैसल और आमिर कलीम ने 2-2 विकेट झटके।