इंदौर। पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद मध्यप्रदेश में पहली बार दो थानों में दो टीआई जिम्मेदारी संभालेंगे। एक टीआई दिन तो दूसरा रात में थाने पर रहेगा। इस नई व्यवस्था को लागू करने के पीछे मूल उद्देश्य अपराधों पर नियंत्रण करना है। जिन दो थानों में दो टीआई होंगे, वे विजयनगर और लसूड़िया हैं। दोनों थाना क्षेत्र में कई पाश इलाके, ग्रामीण इलाके, बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान, होटल, बॉर, बैंक, अस्पताल, कॉलेज आदि हैं। इसके चलते लगातार आपराधिक घटनाएं होती हैं। वर्तमान में विजयनगर में चंद्रकांत पटेल और लसूड़िया में तारेश सोनी टीआई है। नए आदेश के बाद विजयनगर में मीना बौरासी तो लसूड़िया में नीतू सिंह टीआई का कामकाज देखेगी। इसी क्रम में पलासिया थाने के टीआई मनीष मिश्रा को द्वारकापुरी, राजीव श्रीवास्तव को डीआरपी से छत्रीपुरा, लोकेशसिंह भदौरिया डीआरपी से आजाद नगर, केपी यादव छत्रीपुरा से संयोगितागंज, बाबूलाल कुमरावत डीआरपी से ट्रेफिक, तिलोक करोले आजाद नगर से डीआरपी, सुरेन्द्रसिंह रघुवंशी सराफा से पलासिया, उदय सिसौद डीआरपी से बाणगंगा, राजकुमार लिटोरिया डीआरपी से सराफा, राहुलसिंह राजपूत डीआरपी से ट्रेफिक, सुशील पटेल द्वारकापुरी से हीरानगर, पीएल शर्मा हीरानगर से अपराध शाखा, विष्णु वास्कले डीआरपी से अपराध शाखा, नारायण डामोर डीआरपी से आसूचना तथा राम शाक्य डीआरपी से एरोड्रम थाने का प्रभार संभालेंगे। बता दें, कई दिनों से दो थानों में दो टीआई की पदस्थापना को लेकर कवायद चल रही है। इसके चलते डीआरपी लाइन और अन्य थानों में पदस्थ टीआई यहां आने की जुगत में लगे थे।
ब्रेकिंग
