jhankar
ब्रेकिंग
टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1... हरदा: 1959 से एक ही दरबार, पूरा गांव एक! मां दुर्गा की अनूठी मिसाल टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

प्रधानमंत्री आवास योजना में शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति से सिर्फ दो कदम दूर

झाबुआ। जिलेभर में पेटलावद नगर परिषद विशेष उपलब्धि की ओर अग्रसर दिखाई दे रही है, जिसके कारण परिषद से लेकर अन्य लोगोें में भी इस उपलब्धि को लेकर खुशी की झलक दिखाई दे रही है। पेटलावद नगर परिषद पीएम आवास योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य से सिर्फ दो कदम दूर है। शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने के लिए परिषद ने कमर कस ली है।

- Install Android App -

पेटलावद नगर परिषद अधिकारी आशा भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत नगर परिषद पेटलावद ने उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। शासन द्वारा स्वीकृत 419 आवासों में से 417 का निर्माण पूरा हो चुका है। अब केवल दो आवासों का काम शेष है। इस तरह परिषद ने 99.28 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। भंडारी स्वयं हितग्राहियों के पास पहुंचीं और अधूरे निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने की समझाइश दी। इस अवसर पर उन्होंने पौधरोपण कर एक पेड़ मां के नाम अभियान की भी शुरुआत की। इस अवसर पर परिषद के कर्मचारी, हितग्राही और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर आवास योजना की सफलता और पौधरोपण अभियान का हिस्सा बने।

प्रधानमंत्री आवास मेला 25 से-संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग भोपाल से मिले निर्देशों के अनुसार ‘अंगीकार-2025 अभियान’ अंतर्गत 17 सितम्बर को ‘प्रधानमंत्री आवास दिवस-शहरी’ और 25 सितम्बर से 31 अक्टूबर तक ‘प्रधानमंत्री आवास मेला-शहरी’ आयोजित किया जाएगा। साथ ही निकायों को हेल्प डेस्क बनाने और पौधरोपण करने के निर्देश दिए गए हैं।