jhankar
ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश में संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! अब परिवार को मिलेगा ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य सुरक्ष... यातायात बाधित करने पर पुलिस सख्त बोलेरो वाहन जप्त, पुलिस ने चालक पर केस दर्ज किया  आदतन आरोपी गांजे के साथ पकड़ाया, सिविल लाइन पुलिस ने 838 ग्राम मादक पदार्थ किया जब्त मेरा युवा भारत हरदा द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस एवं आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में बड़ा अपडेट: 20.80 लाख मकानों को मंजूरी, पात्र परिवारों को मिलेगी ₹2.... नर्मदा में रेत माफिया पर बड़ी कार्रवाई: बाबरी घाट पर अवैध उत्खनन में लगी 4 पनडुब्बियां जब्त लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने दिया देश को दिया एकता का सूत्र:- नीरज गुर्जर  बंदी निःशुल्क अधिवक्ता पाने के हकदार - प्रधान जिला न्यायाधीश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई नवंबर में स्मार्टफोन बाजार में मचेगी धूम! Motorola, Vivo, Xiaomi और iQOO के नए फोन की एंट्री, जानिए ...

Atal Pension Yojana : 60 साल होने के बाद गारंटी के साथ मिलेंगी 10000 पेंशन, जानें कैसे

Atal Pension Yojana : केंद्र सरकार की ओर से लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए कई सरकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। ऐसे में केंद्र सरकार की लोकप्रिय योजना अटल पेंशन योजना लोगों को फायदा पहुंचा रही है. इस योजना के तहत लोगों को 1,000 रुपये, 2,000 रुपये, 3,000 रुपये, 4,000 रुपये और 5,000 रुपये तक पेंशन मिलती है।

Atal Pension Yojana

इस अटल पेंशन योजना की खास बात यह है कि इसमें आपको बहुत कम प्रीमियम जमा करना होगा। इसमें आप हर दिन 7 रुपये बचाकर पेंशन का लाभ पा सकते हैं. आइए इस योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं।

अटल पेंशन योजना की विशेष जानकारी

जानकारी के लिए बता दें कि इस अटल पेंशन योजना का लाभ 18 साल से 40 साल तक का कोई भी व्यक्ति उठा सकता है. इसके साथ ही इनकम टैक्स भरने वाला कोई भी व्यक्ति इसमें भाग नहीं ले सकता है. इस स्कीम को पोस्ट ऑफिस या किसी भी बैंक शाखा में जाकर खुलवाया जा सकता है.

- Install Android App -

इस अटल पेंशन योजना में आपको ऑटो डेबिट की सुविधा मिलती है. जिसमें आप मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक आधार पर प्रीमियम चुन सकते हैं। इस अटल पेंशन योजना में जब आप 60 साल के हो जाते हैं तो आपको आजीवन 1,000 रुपये और 5,000 रुपये की पेंशन मिलती है।

अगर खाताधारक की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो उसकी पत्नी या पति को पेंशन का लाभ मिलता है. पति या पत्नी की मृत्यु की स्थिति में 60 साल तक पेंशन राशि वापस मिलने की गारंटी होगी। खाताधारक इसका स्टेटमेंट जानने के लिए www.npscra.nsdl.co.in नाम की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

सिर्फ 7 रुपये बचाने पर मिलेगी 5000 रुपये तक पेंशन!

केंद्र सरकार ने इस पेंशन योजना की शुरुआत साल 2015 में की थी. इस अटल पेंशन योजना से अब तक 6 करोड़ से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं. इस पेंशन योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का उद्देश्य गरीब लोगों को बुढ़ापे में वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है। यह अटल पेंशन योजना प्रीमियम पर निर्भर करती है।

पीएफआरडीए के मुताबिक, अगर आपकी उम्र 18 साल है और आप रोजाना 7 रुपये और सालाना 210 रुपये निवेश करते हैं तो 60 साल के होने के बाद आपको 5000 रुपये की मासिक पेंशन मिल सकती है।