jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर

बंदर भगाने की कोशिश बनी जानलेवा, हाईटेंशन तार से टकराया पाइप, जिंदा जला कर्मचारी

छतरपुर। खजुराहो में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक रिसॉर्ट कर्मचारी की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान रानू रैकवार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक बंदर को लोहे की पाइप से भगा रहा था, तभी हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में मातम पसर गया है।

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
खजुराहो रेलवे स्टेशन के पास स्थित रिसॉर्ट के छत पर एक बंदर चढ़ गया था, जिसे रिसॉर्ट कर्मचारी लोहा की पाइप से भगाने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान लोहे की पाइप हाईटेंशन तार से टकरा गई, जिससे युवक हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सर्कुलेट हो रहा है।

- Install Android App -

पांच दिन पहले ही काम पर लगा था कर्मचारी
जानकारी के अनुसार, खजुराहो निवासी रानू रैकवार ने रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक रिसॉर्ट में 5 दिन पहले काम शुरू किया था। बुधवार सुबह रिसॉर्ट की छत पर एक बंदर चढ़ गया। उसे लोहे की पाइप से रानू भगाने पहुंचा। इस दौरान बंदर को डराने के लिए जैसे ही उसने पाइप ऊपर उठाया, रिसॉर्ट के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन ने लोहे की पाइप को खींच लिया। पाइप के बिजली के तार से टकराते ही एक जोरदार स्पार्किंग हुई और रानू मौके पर गिर गया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
हादसे की सूचना मिलते ही बमीठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या रिसॉर्ट की छत के इतने करीब से हाईटेंशन लाइन का गुजरना नियमों के खिलाफ था या इसमें रिसॉर्ट प्रबंधन की ओर से कोई लापरवाही हुई है। बमीठा थाना प्रभारी बाल्मीक चौबे ने कहा, “दुर्घटना की जानकारी मिली है। युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।”

होटल मालिक जय तिवारी ने कहा, “घटना बहुत ही दुखद है, बंदर भगाने के दौरान हुई है। होटल के ऊपर से रेलवे की 33केवी लाईन निकली है, जिसे कई बार हटवाने के प्रयास किए गए। लेकिन रेलवे वालों ने हटाने से साफ इंकार कर दिया था। मृतक रानू रैकवार के 2 छोटे छोटे बच्चे भी हैं, मृतक खजुराहो के प्रेमनगर कॉलोनी का रहने वाला था।”