jhankar
ब्रेकिंग
अवैध खनन रोकने के लिए हरदा प्रशासन का नया प्लान, सोलर CCTV से होगी चौबीसों घंटे निगरानी मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी रोशन कर गए प्रभात तिवारी, : नेत्रदान से दिया मानवता का संदेश मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

‘महंगाई बढ़ रही पर सैलरी नहीं…’ पीथमपुर में मजदूरों की हड़ताल तेज

पीथमपुर। मध्‍य प्रदेश के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक के बाद एक कंपनियों में हड़तालों ने श्रमिकों में असंतोष काे खुलकर सामने रख दिया है। लगातार बढ़ती महंगाई, वेतन में वृद्धि नहीं होना और मूलभूत सुविधाओं की कमी के चलते मजदूर में नाराजगी बढ़ती जा रही है। पीथमपुर स्थित मदरसन, बायो स्‍पंज और हुंडई मोबिस कंपनी के कर्मचारी बीते दो दिन से हाड़ताल कर रहे हैं।

वेतन में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल

श्रमिकों का कहना है कि आज के समय में जो महंगाई चल रही है। उसमें गैस सिलेंडर, खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की जरुरतों को पूरा नहीं किया जा सकता। इन सभी चीजों की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन कंपनियां वेतन में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं कर रही है, जिसकी वजह से परिवार का खर्च चलाना मुश्‍किल हो जा रहा है।

शासन के द्वारा निर्धारित न्‍यूनतम वेतन का नहीं मिल रहा लाभ

- Install Android App -

मामले में मजदूराें का आरोप है कि उन्‍हें शासन द्वारा निर्धारित किए न्‍यूनतम वेतन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा कंपनियों में पर्याप्‍त मैनपावर नहीं होने पर वहां काम कर रहे कर्मचारियों पर काम का दबाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है. मामले में श्रमिकों का कहना है कि कंपनी परिवहन सेवा देने के नाम पर उनके वेतन से अधिक कटौती की जा रही है, जबकि उन्‍हें उचित बस सुविधा भी नहीं मिल पा रही है।

सुविधाओं की मांग करते हुए सौंपा ज्ञापन

कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर कंपनी परिसर से लगभग दो से तीन किलोमीटर पैदल मार्च निकाला और सभी कर्मचारी विकास भवन स्थित श्रम कार्यालय पहुंचे। यहां पर सभी ने मिलकर वेतन वृद्धि, पर्याप्‍त स्‍टाफ, परिवहन सुविधा और अन्‍य मुलभूत सुविधाओं की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है।

मामले में प्रशासन अलर्ट

कर्मचारियों द्वारा की जा रही हड़ताल और पैदल मार्च की सूचना मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। नगर पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस के अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए मजदूरों को शांत कराया है। फिलहाल श्रम विभाग और पुलिस की मौजूदगी में मजदूरों और कंपनी के प्रबंधन के बीच बातचीत जारी है। प्रशासन का प्रयास यही है कि दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाकर विवाद को जल्‍दी ही समाप्‍त किया जाए और इसका समाधान निकाला जाए।