jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर वंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दो महिला पार्षदों पर FIR दर्ज, 4 घंटे की पूछताछ के बाद बड़ी कार्... युद्ध की मार से महंगी हुई MP की नमकीन, 10-20 रुपए प्रति किलो तक बढ़े दाम ‘महंगाई बढ़ रही पर सैलरी नहीं…’ पीथमपुर में मजदूरों की हड़ताल तेज बंदर भगाने की कोशिश बनी जानलेवा, हाईटेंशन तार से टकराया पाइप, जिंदा जला कर्मचारी कांग्रेस की दो महिला पार्षदों के खिलाफ एफआईआर, बीएनएस धारा 196 के तहत मामला दर्ज मेडिकल जांचों और दवाइयों की कीमतों में भारी फर्क, प्रदेश में चार गुना तक अंतर, हाईकोर्ट ने लिया संज्... पीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया भव्य उद्घाटन साइकिल से माउंट एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचीं दिव्या, काठमांडू से शुरु की थी यात्रा पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, छह की मौत और 15 घायल बिहार में नए सियासी युग का उदय: सम्राट चौधरी ने 24वें मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

युद्ध की मार से महंगी हुई MP की नमकीन, 10-20 रुपए प्रति किलो तक बढ़े दाम

इंदौर। ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब इंदौर के नमकीन उद्योग पर भी पड़ने लगा है। देश भर में इंदौर की चटकारे वाले चटपटी नमकीन प्रसिद्ध है, लेकिन अब ये नमकीन व्यापार दोहरी चुनौतियों से गुजर रहा है। ईरान और अमोरिका बीच जारी तनाव के चलते उत्पादन लागत में तेज़ बढ़ोतरी के कारण नमकीन के दाम 20 से 40 रुपए प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। इनता ही नहीं इंदौर की नमकीन का एक्सपोर्ट भी कम हो गया है।

रोजाना करीब 100 टन नमकीन की होती थी खपत
इंदौर से रोजाना करीब 100 टन नमकीन देश-विदेश में भेजा जाता है। यह सप्लाई भारत के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ 80 से अधिक देशों तक पहुंचती है। बता दें कि अनिश्चित हालात के चलते निर्यात ऑर्डर करीब आधे रह गए हैं और गल्फ देशों में सप्लाई लगभग ठप हो गई है, जिससे करोड़ों रुपए के कारोबार पर असर पड़ा है।

- Install Android App -

अनुराग बोथरा ने दी जानकारी
इस बारे में इंदौर नमकीन मिठाई महासंघ के सचिव अनुराग बोथरा ने बताया है कि लागत बढ़ने के कारण नमकीन की कीमतों में औसतन 20 रुपये प्रतिकिलो तक की बृद्धि हुई है। इसका असर ग्राहकी पर भी देखा जा सकता है।

इस वजह से बढ़ी कीमती
उन्होंने जानकारी दी है कि पीएनजी गैस की सीमित उपलब्धता (करीब 60%) और मूंगफली तेल के दाम बढ़ने से उत्पादन लागत बढ़ी है। इसके अलावा पैकिंग मटेरियल के दाम में भी बड़ा उछाल आया है- जो पहले 190–195 रुपए प्रति किलो मिलता था, वह अब करीब 300 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। यहां कि हींग की कीमतों में भी 5 से 10 प्रतिशत तक की बृद्धि हुई है।