jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

Ayushman Card : 60 साल से ज्यादा उम्र तो फटाफट कराएं यह जरूरी काम, मिलेगा लाखों का मुफ्त इलाज

Ayushman Card : अब अगर आप बीमार हो जाते हैं तो पैसों की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। बुढ़ापा संवारने के लिए अब सरकार की ओर से एक ऐसी सुविधा चलाई गई है, जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है। वैसे तो केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की ओर से स्वास्थ्य लाभ के लिए तरह-तरह की स्कीम चलाई जा रही हैं, जिसका हर किसी को फायदा भी मिल रहा है।

Ayushman Card

अब सरकार की आयुष्मान भारतय योजना भी हर किसी के दिल और दिमाग में राज कर रही है। अब इस योजना के तहत ऐसे लोगों को भी फायदा दिया जाएगा, जिनकी आयु 60 साल या फिर इससे ज्यादा है। बुजुर्गों को 5 लाख रुपये तक का फ्री इलाज देने के लिए एक चौंकाने वाला कदम उठाया है, जिसके लिए आपको कुछ जरूरी काम कराने होंगे।

फटाफट कराना होगा यह काम

- Install Android App -

आयुष्मान भारत योजना के तहत अब आयुष्मान गोल्ड कार्ड बनाए जा रहे हैं, जो केवल बूढ़े लोगों के लिए ही सेवा उपलब्ध होगी। इसके लिए जिसके परिवार में छह या छह से अधिक सदस्य हैं, उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। अगर आपके घर में ऐसा है तो तुरंत आवेदन कर सकते हैं। दरअसल, साल 2018 में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत की गई थी।

साल 2011 की जनगणना के मुताबिक पात्र लाभार्थियों को इसमें शामिल किया गया था। इसमें कुछ दिन बाद अंत्योदय कार्ड धारकों को भी हिस्सा बनाया गया था। आपके घर में कोई सदस्य 60 साल की आयु पार कर गया है तो आयुष्मान कार्ड बनाने का काम किया जाएगा। इससे उनका बेहतर इलाज होना संभव माना जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगों को जोड़ने का काम कर रहा है।

जानिए किन अस्पतालों में मिल रहा आयुष्मान कार्ड से इलाज

आयुष्मान भारत योजना ऐसी है जो गरीबों को भी वीआईपी इलाज कराने की गारंटी देती है। देशभर में 25 सरकारी अस्पतालों में इस योजना के तहत इलाज की सुविधा दी जा रही है।इसमें 24 प्राइवेट अस्पतालों में इलाज की मुफ्त सुविधा प्रदान की जा रही है। निजी हॉस्पिटल में जाकर भी आप फ्री इलाज करवा सकते हैं, जहां अपना आयुष्मान कार्ड लेकर जाना होगा। इसके साथ ही शासन की निर्देश पर जिले में 60 साल पर कर चुके सभी व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाने का आगाज कर दिया गया है।