jhankar
ब्रेकिंग
MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ... आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, किसान को लाखों का नुकसान,  रानीपुर में आम के पेड़ पर गिरी बि... Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह की अनूठी पहल स्वयं के खर्चे से 700 गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-...

हरदा बड़ी खबर: लूट की योजना बना रहे थे बदमाश, पिस्टल , मिर्च पावडर सहित अन्य सामान जप्त , 4 गिरफ्तार, एक फरार

हरदा | सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के रेवा कालोनी क्षेत्र में पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली। यहा पुलिस ने किसी बड़ी वारदात को होने से रोक लिया। पुलिस ने चार बदमाशो को पकड़ा है। जो लूट की योजना बना रहे थे।

- Install Android App -

मिली जानकारी के अनुसार छीपानेर रोड पर रेवा कॉलोनी के सुनसान इलाके में गुरुवार देर रात पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बनाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। अंधेरे में एक आरोपी फरार हो गया। मौके पर आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, चाकू, रस्सी, मिर्च पावडर, ग्लब्ज, मास्क सहित अन्य सामान जब्त किया।
आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर देर रात छीपानेर रोड स्थित रेवा कॉलोनी के सुनसान इलाके में बीती रात दबिश दी। घेराबंदी कर पकड़ा। इस दौरान अंधेरे में एक आरोपी भाग निकला। गिरफ्तार आरोपियों में भुन्नास निवासी सन्नी राजपूत 22 साल, बस स्टैंड निवासी आकाश कुचबंदिया 25 साल, विकास नगर निवासी भूरा राजपूत, खेड़ीपुरा निवासी गौरव प्रजापति 19 साल को गिरफ्तार किया। उनसे एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, चाकू, रस्सी, मिर्च पावडर, दारू, ग्लब्स, मास्क जब्त किया।