jhankar
ब्रेकिंग
सराफा बाजार समीक्षा: चांदी के भाव में भारी उतार-चढ़ाव, 1 महीने में ₹13,000 तक की गिरावट MP Weather 19 जुलाई: ग्वालियर-जबलपुर समेत 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर में भी गिरेंगे फु... बालाघाट चावल घोटाला: SIT की बड़ी कार्रवाई, 3 राइस मिल मालिक और 1 मैनेजर गिरफ्तार मूंग खरीदी को लेकर गुर्जर युवा सभा ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, किसानों के हित में उठाई 100% खरीदी की ... विशेष लोक अदालत में हुआ 21 प्रकरणों का सफल निराकरण, रूपये 56,60,130/- के अवार्ड पारित इंदौर: 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ जूनियर इंजीनियर सोलर फाइल पास कराने के बदले म... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज वालंटियर्स हेतु ई-कोर्ट सेवाओं एवं साइबर सुरक्षा पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित सामान्य भविष्य निधि का वार्षिक लेखा विवरण ऑनलाइन उपलब्ध यूनिसेफ के सहयोग से डाइट बागरुल में तीन दिवसीय ईसीसीई प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद गायों की जान बचाने उतरा मैदान में कार्यकर्ताओ में आक्रोश , बोले एक माह में 45 गौमाता की जान दुर्घटना में गई।

अनिल उपाध्याय देवास/MP

खातेगांव की सड़कों पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने हाथों बैनर लिए में गौ माता के सम्मान में बजरंग दल मैदान में, जागो हिंदू जागो , कुंभकरण की नींद सोया प्रशासन मरती गौमाता  के गगन भेदी नारे लगाते हुए हाईवे पर पहुंचे जहां उन्होंने कुछ देर के लिए हाईवे जाम कर बजरंग मंदिर के सामने बैठकर भजन कीर्तन किया।

विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक चंद्रशेखर बिश्नोई ने बताया कि बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा कुंभकरण की नींद में सोए प्रशासन को जगाने के लिए और गौ माता की लगातार हो रही सड़क दुर्घटना में मौत को रोकने के लिए अभियान शुरू किया है। इसी के तहत बुधवार शाम को नगर के प्रमुख मार्ग से रैली निकालकर

- Install Android App -

प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में गुरुवार को एक बार फिर रैली निकाल कर हाईवे जाम किया गया। मौके पर पहुंचे अनुविभागीय अधिकारी प्रिया चंद्रावत, तहसीलदार अरविंद दिवाकर ,थाना प्रभारी विक्रांत झंझोट के सामने अपनी बात रखते हुए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी ने कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में एक ज्ञापन एसडीएम प्रिया चंद्रावत को सोपा।

ज्ञापन में बताया गया कि एन एच 59 ए रानी बाग गांव के सामने पिछले एक माह में 45 से 50 गौ माता की एक ही स्थान पर सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। साथ ही लगातार हाईवे पर गौ माता की मौत हो रही है ।पिछले दिनों भी हमने इस संबंध में प्रशासन को अपनी भावना से अवगत कराया था ।लेकिन प्रशासन में इस ओर ध्यान नहीं दिया ।आखिरकार हमें मजबूर होकर प्रशासन को जगाने के लिए यह कदम उठाना पड़ा ।उनका कहना है कि यदि 24 घंटे में इस संबंध में प्रशासन ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो आगामी दिनों में नगर बंद चक्का जाम जैसे कदम भी उठाया जा सकते हैं ।इस दौरान बड़ी संख्या में भी विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल कार्यकर्ता मौजूद रहे।

——–