jhankar
ब्रेकिंग
बड़ा खुलासा ; नाबालिग निकली महाकुंभ वायरल गर्ल! पति फरमान के खिलाफ FIR उज्जैन : 70 फीट गहरे बोरवेल गिरा 3 साल का मासूम, 12 घंटे से जारी रेस्क्यू ऑपरेशन एम्स भोपाल से मातृ मृत्यु के वैज्ञानिक कारणों की पहचान, बिना किसी झंझट के फ्री पैथोलॉजिकल ऑटोप्सी 10 अप्रैल से शुरू होगी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीदी डॉ अंबेडकर की जयंती पर जिले में आयोजित होंगे कार्यक्रम युवा संगम में 219 आवेदकों का प्रारंभिक चयन हुआ मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 11 प्रकरण दर्ज स्टील सायलों बघवाड़ पर गेहूँ उपार्जन केन्द्र का शुभारम्भ हुआ कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा विद्यार्थियों ने रंगोली व चित्रकला से दिया जल संरक्षण का संदेश

बड़वानी में दिवाली पर हिंगोट पर पाबंदी, पुलिस ड्रोन से करेंगी चेकिंग

बड़वानी। दिवाली की रात कुछ जगहों पर ‘आग के गोले’ बरसने की पुरानी परंपरा देखने को मिलती है। इस बार बड़वानी प्रशासन और पुलिस ने इसे रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। जिले में हिंगोट के निर्माण, भंडारण, क्रय-विक्रय और चलाने पर दो माह के लिए रोक लगा दी गई है। पुलिस को आदेश दिए गए हैं कि नियमों का कड़ाई से पालन कराए जाए। शहर-गांव की सड़कों पर जगह-जगह तैनात पुलिस अब हिंगोट चलाने वालों की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ना चाहती. कई जगह डंडे लेकर खड़ी टीमें नजर आ रही हैं और निगरानी के लिए सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों का उपयोग भी किया जा रहा है।

क्यों उठाया यह कदम, चोटें और जान-माल की आशंका
हिंगोट जिसे कुछ स्थानों पर ‘दीपावली युद्ध’ का हिस्सा माना जाता है, असल में एक फल होता है, जिसे खाली करके उसमें बारूद और विस्फोटक सामग्री भरी जाती है। युद्ध की तरह खेले जाने पर यह तेज रफ्तार से उड़ता हुआ किसी के भी शरीर में घातक चोट पहुंचा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में बड़वानी जिले में हिंगोट खेलने के दौरान कई गंभीर दुर्घटनाएं हुई हैं।

- Install Android App -

पिछले साल एमजी रोड पर एक 8 वर्षीय बच्चे को गंभीर सिर की चोट लगी। अस्पताल में जांच में उसकी खोपड़ी में फ्रैक्चर व दिमाग पर असर पाया गया और लाखों रुपये खर्च कर उसकी जान बचाई गई थी। इसी तरह दर्ज घटनाओं व संभावित जान-माल के जोखिम को देखते हुए प्रशासन ने आपात कदम उठाने का निर्णय लिया।

प्रशासनिक आदेश, दो माह का पूर्ण प्रतिबंध
कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी जयति सिंह ने हिंगोट के निर्माण, भंडारण, विक्रय और उपयोग पर दो माह के लिए प्रतिबंध आदेशित किया है। एसडीएम भूपेंद्र रावत ने निर्देशों का पालन कराने और उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। आदेश में उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम 1884, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908, विस्फोटक नियम 2008 तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 208 समेत अन्य प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई है।

पुलिस की तैयारी, पेट्रोलिंग, ड्रोन, सीसीटीवी और मुकदमे
एडिशनल एसपी धीरज सिंह बबर ने बताया कि, ”एसपी के निर्देशानुसार पुलिस हिंगोट चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। जिलेभर में कई संदिग्धों के खिलाफ मामले दर्ज किए जा चुके हैं। दिन-रात पेट्रोलिंग, संदिग्ध व्यक्तियों व विक्रेताओं की निगरानी, मुखबिर नेटवर्क को सक्रिय करने के साथ-साथ जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।