jhankar
ब्रेकिंग
लाड़ली बहनों के लिए 'सुपर संडे': मुख्यमंत्री मोहन यादव आज ट्रांसफर करेंगे 1836 करोड़ रुपये हंडिया : अलर्ट पुलिस का एक्शन: लापता नयापुरा में हड़कंप, पुलिस बनी फरिश्ता: 5 घंटे में मिला लापता मा... हंडिया : हंडिया में बेटियों की सेहत पर बड़ा कदम – एचपीवी टीकाकरण से सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ जागरूकता... हरदा: बड़झिरी भीषण अग्नि कांड: 8 आदिवासी परिवारों के आशियाने जलकर हुए राख, तन पर पहने हुए कपड़े बचे ... जबलपुर समेत 14 जिलों में 14 लाख घरों तक पहुंचेगी पीएनजी, पाइप लाइन बिछाई गई शादी सीजन में ग्वालियर में विंटेज कारों का किराया बढ़ा, 11 हजार से 35 हजार तक पहुंचा राज्यसभा चुनाव में 4 सीटों पर हो सकता है चुनाव, 4 मई को होगी सियासी ताकतों की परीक्षा रिश्तों से बड़ा फर्ज: आदिवासियों की लड़ाई में डटे बेटे ने पिता-भाई को लौटाया चूहामार दवा हादसा: आंगनवाड़ी में एक चूक ने बच्चों की सेहत को खतरे में डाल दिया श्रेय की राजनीति न करे कमल पटेल, सेवा की राजनीति करे:- विधायक डॉ. दोगने

बैतूल : बैतूल लोकसभा से बसपा प्रत्याशी अशोक भलावी की हार्ट अटैक से मौत

बैतूल : बैतूल लोक सभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अशोक भलावी (50) की आज हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मंगलवार दोपहर उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अशोक भलावी को बहुजन समाज पार्टी ने बैतूल लोकसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाया था।

वे पिछली बार भी बीएसपी के टिकट पर ही यहां से चुनाव लड़े थे। बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने बताया कि उन्होंने अशोक भलावी की मृत्यु के संबंध में रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेज दी है। अब वहां से जैसे भी निर्देश प्राप्त होंगे वैसी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया अब तक हुई चुनाव की प्रक्रिया स्थगित कर फिरसे प्रक्रिया को दोहराया जाएगा। यानी कल तक हुई फॉर्म वापसी तक की प्रक्रिया अब निरस्त मानी जाएगी।

अब तक की चुनावी प्रक्रिया होगी स्थगित कलेक्टर ने भेजी चुनाव आयोग को रिपोर्ट

- Install Android App -

______________

यह भी पढ़े –