jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

 Bhilai News : चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक वाहन में जोरदार विस्फोट के साथ लगी आग, पास में खड़ी कार भी आग की चपेट में आ गई

चार्जिंग के समय इलेक्ट्रिक वाहन में जोरदार विस्फोट के साथ लगी आग, पास में खड़ी कार भी जलकर खाक स्‍कूटर और कार दोनों जलकर पूरी तरह खाक हो गए।

- Install Android App -

: मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भिलाई। नए बदलाव के साथ अब बाजार  में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन खूब चल रहे है। पेटोल की बढ़ती कीमतों के कारण इलेक्टिक वाहनों प्रचलन बढ़ गया है। अब वाहन भी लोगो के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे है। इन्हे चलाने के लिए इसमे लगी बैटरी को चार्ज करना पड़ता है।चार्जिग के दौरान वाहन में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है। इलेक्ट्रिक वाहन में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। वहीं भिलाई में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक वाहन में आग लगने का एक और मामला सामने आया है। आग से दोपहिया वाहन तो जला ही साथ ही पास में खड़ी कार भी आग की चपेट में आ गई।

हादसा भिलाई के हाउसिंग बोर्ड कैलाश नगर का है। इसी इलाके के रहने वाले विश्वनाथ जायसवाल अपनी इलेक्ट्रिक स्‍कूटर को चार्ज कर रहे थे। इस दौरान अचानक स्‍कूटर में जोरदार विस्फोट के साथ आग लग गई। आग की लपटें पास में खड़ी कार तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने पूरे कार को अपनी चपेट में ले लिया। थोड़ी देर में आग से दोनों स्‍कूटर और कार दोनों जलकर पूरी तरह खाक हो गए।