jhankar
ब्रेकिंग
करताना में प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने किया शासकीय विद्यालय का निरीक्षण, हितग्राहियों को वितरित ... आईटीआई में रोजगार मेला ‘‘युवा संगम’’ 13 अगस्त को लगेगा पिछले 24 घंटों में जिले में 0.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज गांव-गांव पहुंचकर जनता की समस्याओं का निराकरण करना मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का उद्देश्य - प्रभार... खेलने से शरीर एवं मस्तिष्क का विकास होता है हरदा में 15 करोड़ की लागत से बनेगा स्टेडियम पदक विजेता ... मूंग उपार्जन केंद्र पहुंचे प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग टिमरनी के खिड़कीवाला में मूंग उपार्जन व्यवस्थ... मध्य प्रदेश टूरिज्म क्विज-2026: ऐतिहासिक धरोहरों पर छात्रों ने दिखाई शानदार पकड़ विजेता टीम करेगी रा... हरदा जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारम्भ प्रभारी मंत्री सारंग हरदा के जिला चिकित्साल... बस किराए में 50% से 75% तक की भारी वृद्धि जनविरोधी, सरकार तुरंत वापस ले निर्णय – आदित्य गार्गव हरदा में 6 माह में भी नहीं मिली आरटीआई की चाही गयी जानकारी ! आवेदक ने कलेक्टर को शिकायत की 

MP News : दो बाइक आमने सामने से टकराई और धूं धूं कर जलने लगी, लोगो में फैली घबराहट

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भिंड। सड़क पर वाहन चलाते समय अपने वाहन की गति को संतुलित रखे और परिवहन के नियमों का पालन करें नही तो दुर्घटनाएं हो जाती है। जिले के नेशनल हाइवे 552 पर रौन थाना अंतर्गत बायपास गुरुवार की शाम करीब 4.30 दो बाइक की आमने-सामने भयंकर टक्कर हो गई। इस टक्कर में बीच सड़क पर दोनों बाइक दूर जा गिरी और उनमें आग लग गई। दोनो बाइक धूं-धूं कर जलने लगी।दुर्घटना के तत्काल बाद ही वहां से एक फायर बिग्रेड निकल रही थी उसने पानी डालकर आग पर काबू पाया।

- Install Android App -

इस दुर्घटना में दोनों बाइक पर सवार तीन लोग भी झुलस गए हैं। इलाज के लिए घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। एक युवक गोलू यादव पुत्र बबलू यादव निवासी बंगरा थाना माधौगढ़ गंभीर है जिसे ग्वालियर रिफर किया है। बताया जा रहा है वह भिंड से चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए अपने दोस्त 25 वर्षीय सोनू कटारे पुत्र रामबरन कटारे निवासी भिंड के साथ बंगरा जा रहा था।
गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे रौन बायपास पर सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस घटना में दोनो बाईक टकराई और उनमे स्पार्किग हुई और आग लग गई।देखते देखते ही बाइक आग का गोला बन गईं। दूसरी बाइक पर , सवार 30 वर्षीय विनोद बघेल पुत्र मुन्नीलाल बघेल निवासी रेंवजा थाना रौन आग से झुलस गए।