jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी में महिला की हत्या और लूट का सनसनीखेज खुलासा, 7 दिन में आरोपी गिरफ्तार, पुराने प्रेम प्रसंग औ... धरमकुंडी ब्रिज बना दुर्घटना मोड़ हर पल मंडरा रहा मौत का साया बानापुरा चौकी प्रभारी बने कुमान सिंह पटेल, अपराधियों में हड़कंप, डोलरिया थाने में कई बड़ी चोरियों का... बिग न्यूज हरदा: बहुचर्चित अनिल माणिक हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, धर्मेंद्र उर्फ धर्मू पटेल को... अवैध शराब के खिलाफ हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार 2 साल की वानिका ने 10 माह के भाई को भेजी राखी, तोतली जुबान से दीं शुभकामनाएं तो वीडियो हुआ वायरल हंडिया के वार्ड नंबर 11 में बदहाल मार्ग से रहवासी परेशान, जिम्मेदारों से सवाल—आखिर कब सुधरेगी सड़क? हरदा में आस्था और परंपरा के साथ मनाया गया भुजरिया पर्व, हंडिया में दिखी लोक संस्कृति की झलक खिरकिया में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब सहित दो आरोपी गिरफ... चित्रकूट में बाढ़ से हाहाकार: मंदाकिनी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा

Bhopal Big news: फर्जी रजिस्ट्री नामांतरण रोकने आधार कार्ड से लिंक होंगे प्लाट,जमीन के खसरे, भोपाल जिले मे तेजी से शुरु हुआ काम

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। सरकार द्वारा प्लाट,जमीन के फर्जी नामांतरण और मलिकाना हक को रोकने के लिये खसरे को आधार से लिंक कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब तक ग्रामीण क्षेत्र के 10 प्रतिशत किसानों ने खसरे को आधार से लिंक करा लिया है। जबकि शहरी क्षेत्र में लिंकिंग का काम नहीं हो रहा है।

जिले की बैरसिया, हुजूर और कोलार तहसील में तीन लाख 35 हजार से अधिक खसरों को लिंक किया जाना है, जबकि दो लाख से अधिक बंटान भी दर्ज नहीं किए गए हैं।

- Install Android App -

ऐसे में बंटान होने पर इन खसरों को भी आधार से लिंक किया जाएगा। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह की सख्ती के बाद तहसील क्षेत्र के गांवों में शिविर लगाए जा रहे हैं। गांवों में पटवारी खुद जाकर खसरे को आधार से लिंक करा रहे हैं।

कई गांवों में शिविर भी लगाए जा रहे हैं, जहां खसरा लिंक करने का काम किया जा रहा है।

अधिकारियों का तर्क है कि शहरी क्षेत्र में खसरे को आधार से लिंक कराने में जमीन मालिक आनाकानी कर रहे हैं। जबकि गांवों में इतनी दिक्कत नहीं आ रही है।