मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए संसदीय क्षेत्र भोपाल में जो उम्मीदवार अभी सामने है। इनके लिए नाम वापिस लेने के लिए आज अंतिम मौका सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक का है। संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस की जयश्री हरिकरण अपना नामांकन वापस ले सकती हैं। उन्होने कांग्रेस से तीन नामांकन भरे थे जो निरस्त हो गए। चौथा नामांकन निर्दलीय के रूप में भरा था। इसलिए वे अभी भी मैदान में हैं।जयश्री शनिवार को ही नाम वापसी के लिए फार्म भी ले जा चुकी हैं।
नामांकन निरस्त के बाद 25 उम्मीदवार बचें
भोपाल लोकसभा सीट पर 28 उम्मीदवार ने कुल 41 नामांकन जमा किए थे। शनिवार को इनकी जांच की गई थी। जांच में सोमश्रीए प्रकाश और एके जीलानी के नामांकन निरस्त हो गए थे। इसलिए अब 25 उम्मीदवार बचे हैं। सोमवार दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)