jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट हंडिया : चारों धाम और बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे खत्री परिवार के सदस्य,,, एसडीएम कार्यालय को स्वतंत्रता दिवस पर मिला तृतीय पुरस्कार   हरदा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण की जगह फहराया गया तिरंगा, CM राइज स्कूल में भी सामने आया मामला पिछले... अखंड भारत संकल्प दिवस 14 अगस्त पर रहटगाँव में स्थायी ध्वज एवं अखंड भारत चौक की स्थापना भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण , द... हरदा जिले की हलचल न्यूज अपडेट 15 अगस्त 2026 शनिवार

Bhopal News: कमलनाथ के बेहद करीबी सैयद जाफर ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, थामा भाजपा का साथ

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। लोकसभा चुनाव से पूर्व नेताओं को लगातार अपनी पार्टियों को छोड़ अन्य पार्टी को ज्वाईन करना लगातार जारी है। इसी क्रम में पूर्व मुख्‍यमंत्री कमल नाथ के खास और करीबी नेता सैयद जाफर ने कांग्रेस छोड़ी और भाजपा ज्वाइन की है।बताया जा रहा है कि जाफर मप्र कांग्रेस के महासचिव के साथ मीडिया पैनालिस्ट भी रहे है।उन्हे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का खास माना जाता है|

- Install Android App -

 जब कमलनाथ की बीजेपी में जाने की अटकलें चल रही थी तब जाफर का नाम भी मीडिया में उछाला जा रहा था। इनके द्वारा सीएए का समर्थन भी किया गया। जाफर को प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की उपस्थिति में सदस्यता ग्रहण कराई और सीएम ने सौजन्य जाफर का स्वागत किया।

अब कांग्रेस के नेताओं द्वारा लगातार पार्टी से रिजाईन कर भाजपा ज्वाईन करना भाजपा का कूटनीतिक दांव माना जा रहा है।वही इस मामलें में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी बडे़ बेफिक्र है। उनका कहना है जिसे जाना है वो जायेगा ही हम एक नई युवा कांग्रेस तैयार कर रहे हैं और जाने वालों के नाम भी जल्द उजागर करेगे। लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार की जा रही है। जिसको जल्द ही घोषित करनें वाले है।