jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट हंडिया : चारों धाम और बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे खत्री परिवार के सदस्य,,, एसडीएम कार्यालय को स्वतंत्रता दिवस पर मिला तृतीय पुरस्कार   हरदा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण की जगह फहराया गया तिरंगा, CM राइज स्कूल में भी सामने आया मामला पिछले... अखंड भारत संकल्प दिवस 14 अगस्त पर रहटगाँव में स्थायी ध्वज एवं अखंड भारत चौक की स्थापना भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण , द... हरदा जिले की हलचल न्यूज अपडेट 15 अगस्त 2026 शनिवार

Raisen Accident : दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रायसेन। वाहन को नियंत्रित गति से चलाया जाना जरुरी हैं तेज गति से चल रहे वाहन को नियंत्रित कर पाना मुश्किल होता है। इसिलिए अनेक दुर्घटनाएं होती है। खाली रोड देख वाहन चालक वाहन गति तेज रखते है ऐसे में अचानक कोई सामने आ जाए तो वाहन पर ब्रेक लगाने से वह पलट जाता हैं। ऐसी एक घटना सामनें आई हैं जहां एक भोपाल का युवक अपनी कार से विदिशा जा रहा था। इसी दौरान रायसेन बायपास पर फिल्टर प्लांट के पास अचानक सामने से एक साइकिल सवार आ गया जिसको बचाने के चक्कर में युवक की कार अनियंत्रित होकर वहीं पर पलट गई। इस दुर्घटना में युवक निज़ामुद्दीन ख़ान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रिफर किया गया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक का नाम निजामुद्दीन खान उम्र 35 वर्ष बताई जा रही है। युवक विदिशा तहसील में पदस्थ हैं।दुर्धटना के समय भी वह विदिशा में तहसील ही जा रहा था।