मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। शहर में बढ़ते अपराध के चलते जगह जगह जानलेवा हमले की घटनाएं बड़ रही है और पुलिस इन पर अंकुश लगाने में असफल हो रही है। शहर के शाहपुरा के 12 नंबर मल्टी इंद्रानगर में माह में दूसरी घटना है। जहां पर बड़ी वारदात हुई है।शाहपुरा में शनिवार की दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर दो लोगों ने एक राय होकर युवक आदर्श कदम पर चाकू से हमला कर उसे लहुलूहान कर दिया। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगो की जुंबा पर मामले को लेकर चर्चा होने लगी। इधर पुलिस को शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज उनकी तलाश शुरु कर दी। घायल की हालत अभी स्थिर है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आदर्श कदम पुत्र विजय कदम उम्र 24 इंद्रा नगर में रहता है। शनिवार की दोपहर उसी मोहल्ले के करण उर्फ निर्मल और अमन से पूर्व में हुए विवाद के चलते आरोपियों ने आदर्श का रास्ता रोक कर उसके साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर लहू लुहान कर दिया। पुलिस को मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। अब पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
ब्रेकिंग
त्योहारों पर शांति व्यवस्था को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक
हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न
खुशियों की दास्तां : पीएम आवास योजना से रामकिसन को मिला पक्का आशियाना
हरदा-खिरकिया मार्ग पर भिरंगी फाटक के पास मरम्मत कार्य निरंतर जारी रहेगा
शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगा प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम
कृषि विज्ञान केंद्र ने नरवाई प्रबंधन के लिये किसानों को दी सलाह
कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं
खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली किस्मत
कायागांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग, महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन
सेवा मेरा योगदान - सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को मिले चश्में
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
