jhankar
ब्रेकिंग
23 जून 2026, मंगलवार का पंचांग और राशिफल जानिए 23 जून 2026, मंगलवार को देश भर का कैसा रहेगा मौसम 23 जून 2026, मंगलवार देश - विदेश की बड़ी खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ पढि़ए 23 जून 2026, मंगलवार: मध्यप्रदेश की बड़ी खबरें पढि़ए फटाफट जून 2026: मध्यप्रदेश के अपराध जगत में सनसनी और दहशत फैलाने वाली बड़ी खबरें बुजुर्गों और विधवाओं की पेंशन महीनों से अटकी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने एसडीम विजय राय को दिय... 23 जून 2026, मंगलवार: हरदा जिले की बड़ी खबरें 23 जून डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस लखनऊ अग्निकांड के मृतक विद्यार्थियों को अभाविप हरदा ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रख जत... जमीनी विवाद : दो सगे भाइयों के परिवारों में मारपीट, किसान नेता रामनिवास बोले घर में घुसकर 7 लोगों ने...

PM सूर्य घर योजना 2024: एक करोड़ घरों को मिलेगी फ्री बिजली सोलर सब्सिडी स्कीम को केंद्र सरकार ने दि मंजूरी

भारत सरकार द्वारा शुरू की गई पीएम सूर्य घर योजना को गुरुवार को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। योजना के अंतर्गत देशभर के करीब एक करोड़ घरों में रूफटॉप सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इस सोलर प्रोजेक्ट पर भारत सरकार 75021 करोड रुपए का खर्च करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 फरवरी 2024 को पीएम सूर्य घर योजना की शुरुआत की थी।

पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा सोलर पैनल खरीदने पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी। 1 किलोवाट सिस्टम के लिए सरकार ₹30000 तक की सब्सिडी प्रदान करेगी। वहीं भारत सरकार इस योजना के अंतर्गत 2 किलोवाट सोलर सिस्टम के लिए ₹60000 की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। अगर आप 3 किलो वाट या इससे ऊपर का सोलर सिस्टम लेना चाहते हैं, तो इसके लिए भारत सरकार द्वारा आपको 78000 तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा लाभार्थी परिवारों के ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा किए जाएंगे।

PM सूर्य घर योजना के फायदे –

इस योजना के शुरू होने से देश के नागरिकों को मिलने वाले लाभ इस प्रकार है।
1. इस योजना का लाभ प्राप्त कर रहे नागरिक महंगे बिजली बिलों से राहत प्राप्त कर सकते हैं।
2. सोलर पैनल द्वारा निर्मित बिजली को डिस्कॉम को बेचकर अच्छी आमदनी कमाई जा सकती है।
3. इस योजना के शुरू होने से देश में रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
4. सोलर पैनल लगवाने के इच्छुक नागरिक सब्सिडी में सोलर पैनल लगवा सकते हैं।

PM सूर्य घर योजना के लिए पात्रता –

इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा निर्धारित की गई पात्रताएं इस प्रकार है।
1. योजना का लाभ केवल भारत के मूल निवासी व्यक्तियों को भी दिया जाएगा।
2. आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
3. आवेदक के नाम पर बिजली कनेक्शन होने चाहिए।
4. स्वयं का बैंक खाता होना चाहिए।
5. योजना से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज होने चाहिए।

- Install Android App -

पीएम सूर्य घर योजना के लिए जरूरी दस्तावेज –

1. आधार कार्ड
2. पैन कार्ड
3. बैंक पासबुक
4. मूलनिवासी प्रमाण पत्र
5. पासपोर्ट साइज फोटो
6. मोबाइल नंबर
7. बिजली का बिल

पीएम सूर्य घर योजना की आवेदन प्रक्रिया –

इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा कॉमन सर्विस सेंटर पर आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से नागरिकों को लाभ प्रदान किया जा रहा है। अगर आप इस योजना सब्सिडी पर सोलर पैनल प्राप्त करने के लिए आवेदन फार्म जमा करना चाहते हैं, तो आपको अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर जाना होगा। यहां आप बताए गए जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन फार्म जमा कर सोलर पैनल प्राप्त कर सकते हैं।

________________________________

यह भी पढ़े –