ब्रेकिंग
निर्जला एकादशी व्रत सबसे कठोर है!   इस दिन फलाहर तो दूर जल तक ग्रहण नही करते। सरपंच सचिव पर उप सरपंच भारी ग्राम पंचायत में चल रही मनमानी हिटलरशाही गरीब बुजुर्ग दंपत्ति को बिजली क... सार्वजनिक स्थानो पर नही होगी कुर्बानी:अवैध पशु कुर्बानी को लेकर दिल्ली सरकार सख्त Aaj ka rashifal: आज दिनांक 6 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : भारतीय किसान संघ तहसील हंडिया की ग्राम ईकाईयों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ... हंडिया : हर हर गंगे के उद्घोष के साथ मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्र... एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया!  भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र,...

bhopal news : हमें आर्थिक आधार पर आरक्षण चाहिए, भोपाल में शिवराज के खिलाफ सड़क पर करणी सेना

मकड़ाई समाचार भोपाल। 21 सूत्री मांग को लेकर भोपाल में करणी सेना का बड़ा प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है। जंबूरी मैदान से निकलकर यह आंदोलन सड़क पर आ गया है। सोमवार की शाम एमपी नगर आ रहे कार्यकर्ताओं को भेल चौराहे पर रोक दिया गया है। पुलिस ने स्मार्ट सिटी ऑफिस के पास बैरिकेडिंग कर दी। इससे आक्रोशित कार्यकर्ता सड़क पर ही धरना देने बैठ गए।

- Install Android App -

करणी सेना के मध्य प्रदेश प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने कहा कि हम आरक्षण खत्म करने की मांग नहीं कर रहे हैं। न ही एट्रोसिटी एक्ट खत्म करने की मंशा है। करणी सेना दोनों ही कानून में कुछ बदलाव चाहती है, ताकि सवर्णों को भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश करणी सेना के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर के नेतृत्व में रविवार को जंबूरी मैदान में लाखों कार्यकर्ता कार्यकर्ता जुटे थे। सोमवार को ये लोग सड़कों पर उतर गए। इन्हें एक ही दिन के लिए भोपाल में अनुमति मिली थी।