jhankar
ब्रेकिंग
ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश खुशियों की दास्तां हरदा की अर्चना नागर ने रोसेल फूल से तैयार किया अंतर्राष्ट्रीय बेवरेज ब्रांड ‘बरग... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 16 अक्टूबर को सिराली में लगेगा शिविर मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न

Bhopal News: क्या सीएम और मंत्री को मतदान केंद्र में फोटो सेशन की विशेष अनुमति है ? – एक्टिविस्ट अजय दुबे

भोपाल : उज्जैन में  मुख्यमंत्री के मतदान के दौरान कैमरे का मतदान केंद्र में घूमना,  आयोग द्वारा जारी कार्डधारकों का दरवाजे पर भीड़ लगाकर फोटो निकालने के दृश्य अब आम हैं। मतदान कक्ष में फोटोसेशन होने को लेकर आरटीआई एक्टिविस्ट अजय दुबे ने अपनी वाल पर मुख्यमंत्री यादव और मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा सपरिवार कैमरे के समक्ष मतदान करने फिर कक्ष में  ही फोटो सेशन को लेकर निर्वाचन आयोग से सवाल किए हैं।

एक्टिविस्ट दुबे ने पूछा है – मुख्यमंत्री मोहन यादव और मंत्री जगदीश देवड़ा को मतदान केंद्र के अंदर सपरिवार फोटो सेशन की क्या विशेष अनुमति है ? उन्होंने इसे आयोग की लापरवाही बताया है। मालूम हो, इस बार लोकसभा चुनाव में मतदान की गोपनीयता को बिल्कुल गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। विगत दिवस भोपाल में भाजपा के जिपं सदस्य विनय मेहर के पुत्र के साथ, पूर्व मंत्री कमल पटेल के पोते के साथ और आरिफ मसूद के बेटे के साथ मतदान करते हुए फोटो वायरल हुई और इनपर लोक प्रतिनिधित्व का मामला दर्ज हुआ।

- Install Android App -

बीते कल ही भाजपा के गोविंद सिंह की मतदान कक्ष में सपत्नीक तस्वीरें वायरल हुईं हैं। ऐसे माहौल में जब निर्वाचन आयोग के नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हों, ठीक ऐसे समय मे टी.एन. शेषन का शानदार सेशन याद आता है। जब आयोग का डंडा सब तरफ घूमता था और आयोग की तूती बोलती थी।

यह भी पढ़े –